<p style=”text-align: justify;”>Vi Voice Only Plans : आज भी बड़ी संख्या में ऐसे मोबाइल यूजर्स हैं, जिन्हें इंटरनेट डेटा से ज्यादा फोन कॉलिंग और SMS की जरूरत होती है. खासकर जो लोग फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं या मोबाइल पर इंटरनेट का इस्तेमाल कम करते हैं, उनके लिए डेटा वाले रिचार्ज प्लान कई बार बेवजह महंगे साबित होते हैं. ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखते हुए टेलीकॉम कंपनियां अब बिना डेटा वाले रिचार्ज ऑप्शन भी पेश कर रही हैं. Vodafone Idea (Vi) ने भारत में चार नए वॉयस-ओनली प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं.
<p style=”text-align: justify;”>इन प्लान में यूजर्स को इंटरनेट डेटा की जगह अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलेगी. Vi के ये नए प्लान TRAI के निर्देश के बाद पेश किए गए हैं. इससे पहले Airtel भी इसी तरह के वॉयस-ओनली प्लान लॉन्च कर चुका है. तो आइए जानते हैं कि Vi के बिना डेटा वाले प्लान में क्या-क्या मिलेगा. 
<p style=”text-align: justify;”>TRAI के निर्देश के बाद आए नए प्लान
<p style=”text-align: justify;”>Vi के इन रिचार्ज प्लान के पीछे TRAI का निर्देश है. 21 सितंबर को जारी नोटिफिकेशन में टेलीकॉम कंपनियों को सिर्फ वॉयस और SMS वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था. TRAI के मुताबिक, कम इनकम वाले यूजर्स, खासकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों और फीचर फोन इस्तेमाल करने वालों को कम अवधि वाले किफायती रिचार्ज की जरूरत है. नए नियमों के तहत इन वाउचर की वैलिडिटी हर महीने एक ही तारीख को रिन्यू होनी चाहिए. अगर किसी महीने वह तारीख उपलब्ध नहीं है, तो महीने की आखिरी तारीख को रिन्यूअल किया जाएगा. 
<p style=”text-align: justify;”>Vi के बिना डेटा वाले प्लान में क्या-क्या मिलेगा
<p style=”text-align: justify;”>Vi ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर चार नए रिचार्ज ऑप्शन शामिल किए हैं. इनकी शुरुआती कीमत 179 रुपये रखी गई है. खास बात यह है कि इनकी वैलिडिटी 25 दिन से लेकर एक महीने तक है. इन सभी प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं, हालांकि कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से इनमें कुछ अंतर हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें - PC Speed Boost: PC की स्पीड बढ़ानी है? Windows के ये फ्री टूल्स आएंगे काम
<p style=”text-align: justify;”>Vi के चार नए वॉयस-ओनली प्लान
1. 179 रुपये वाला प्लान – यह सबसे सस्ता वॉयस-ओनली रिचार्ज है. इसमें 25 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं. इसके अलावा Vi Movies and TV ऐप पर कंटेंट देखने की सुविधा भी दी गई है. 
<p style=”text-align: justify;”>2. 189 रुपये वाला प्लान – इस रिचार्ज में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS शामिल हैं, हालांकि इसमें Vi Movies and TV ऐप का एक्सेस नहीं मिलता है. 
<p style=”text-align: justify;”>3. 203 रुपये वाला प्लान – इस प्लान की कीमत 203 रुपये है और इसमें 30 दिन की वैलिडिटी दी गई है. यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>4. 206 रुपये वाला प्लान – यह Vi का सबसे महंगा वॉयस-ओनली ऑप्शन है. इसमें एक महीने की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS दिए जाते हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें - USB Port Colors : USB पोर्ट के रंग क्यों बताते हैं स्पीड? USB-C में क्यों नहीं दिखता ये फर्क