<p style=”text-align: justify;”>फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का शनिवार को 59 साल की उम्र में निधन हो गया है. ‘कांटे’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ और ‘जिंदा’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर संजय गुप्ता के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. तमाम फैंस और सेलेब्स डायरेक्टर के निधन पर दुख जता रहे हैं. इन सबके बीच अब संजय गुप्ता की आखिरी पोस्ट वायरल हो रही है जो उन्होंने अपनी मौत से 10 दिन पहले की थी. 
<p style=”text-align: justify;”>संजय गुप्ता की आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट वायरल
बता दें कि संजय गुप्ता ने आखिरी पोस्ट एक्स (पहले ट्विटर)पर शेयर की थी. इस पोस्ट में संजय अपनी बेटी डलिया के साथ लेगो सेट बनाते हुए दिखे. तस्वीरों में फिल्म निर्माता और उनकी बेटी को एक बहुत बड़ा लेगो बिल्डिंग सेट जोड़ते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, “मेरे डाइनिंग टेबल पर अब तक का सबसे बड़ा लेगो सेट बन रहा है. कमाल है!!!” बता दें कि संजय अपने पीछे पत्नी अनुराधा गुप्ता और दो बच्चों शिवांश गुप्ता और दलाई गुप्ता छोड़ गए हैं. 
The biggest Lego I know being built on my dining table. CRAZY!!! https://t.co/PuP2THLeis
— Sanjay Gupta (@_SanjayGupta) October 21, 2026
<p style=”text-align: justify;”> 59 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
संजय गुप्ता का 59 साल की उम्र में निधन हो गया। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की और बताया कि गुप्ता को घर पर सिर में चोट लग गई थी. हालांकि, उनकी मौत के असल कारणों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है.
<p style=”text-align: justify;”>इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में अशोक पंडित ने लिखा, “यह वाकई चौंकाने वाला और दुखद है. अभी खबर मिली है कि हमारे प्यारे दोस्त और बेहतरीन निर्देशक संजय गुप्ता अब हमारे बीच नहीं रहे. घर पर सिर में चोट लगने की वजह से उनका निधन हो गया. एक और टैलेंटेड इंसान बहुत जल्दी चला गया. वे कहानियाँ सुनाने में माहिर थे, हमेशा जोश से भरे रहते थे और काम के प्रति उनमें गहरा जुनून था. हमारी इंडस्ट्री उन्हें बहुत याद करेगी. उनके परिवार और करीबियों के प्रति मेरी संवेदनाएं, उनके अंतिम संस्कार की जानकारी जल्द ही दी जाएगी.”
<p style=”text-align: justify;”>संजय गुप्ता का फिल्मी करियर
1967 में मुंबई में जन्मे संजय गुप्ता ने 1994 में फिल्म ‘आतिश: फील द फायर’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा थी. जिसमें संजय दत्त और आदित्य पंचोली मुख्य भूमिकाओं में थे. इसके बाद उन्होंने अपराध, गैंगस्टरों और मुंबई अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्में बनाकर अपनी एक अलग पहचान बनाई. 
<p style=”text-align: justify;”>उनकी फिल्मोग्राफी में राम शास्त्र, खौफ, जंग, कांटे, मुसाफिर, जिंदा, शूटआउट एट लोखंडवाला, शूटआउट एट वडाला, जज्बा, काबिल और मुंबई सागा शामिल हैं.उनकी सबसे फेमस फिल्मों में से एक, कांटे (2002) में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, महेश मांजरेकर, लकी अली और कुमार गौरव थे.  
<p style=”text-align: justify;”>ऋतिक रोशन और यामी गौतम स्टारर उनकी फिल्म काबिल भी ने कमर्शियली काफी सक्सेस हासिल की थी. उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म, द मिरांडा ब्रदर्स थी. इसमें  हर्षवर्धन राणे और मीजान जाफरी ने अभिनय किया था और ये साल 2024 में जियो सिनेमा पर रिलीज हुई थी. 
By admin