<p style=”text-align: justify;”>म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन की शादी को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. हाल ही में दोनों के वेडिंग रिसेप्शन कार्ड की तस्वीरें वायरल हुई थीं और अब अनिरुद्ध के घर से ढोल बजने का वीडियो सामने आया है.
<p style=”text-align: justify;”>इसे देखकर लग रहा है कि दोनों के घर शादी की तैयारियां और जश्न शुरू हो चुके हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अनिरुद्ध ढोल पर डांस करते नजर आ रहे हैं.
<p style=”text-align: justify;”>ढोल पर नाचते दिखे म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध 
वीडियो में अनिरुद्ध ढोल पर बैठे नजर आ रहे हैं और ढोल की धुन पर जमकर मस्ती कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह जश्न उनकी शादी का नहीं, बल्कि उनके कजिन की शादी का है. इस मौके पर अनिरुद्ध कुर्ता-पायजामा पहने दिखे. उनके इस अंदाज और ढोल के साथ मस्ती करते हुई फोटो ने फैंस का ध्यान खींच लिया है.
#AnirudhRavichander wedding celebration starts 🎉 🎉🥳 https://t.co/0UIrkeqz8e
— Cinema Central (@cinema_updatez) October 30, 2026
<p style=”text-align: justify;”>इस दिन सात फेरे लेंगे अनिरुद्ध और काव्या 
बता दें, अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी 11 नवंबर 2026 को होने वाली है. इसके बाद 21 नवंबर को चेन्नई में एक बड़ा रिसेप्शन रखा जाएगा. बताया जा रहा है कि शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे, जबकि रिसेप्शन में फिल्म और राजनीति की दुनिया से कई बड़े नाम पहुंच सकते हैं. काव्या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं.
<p style=”text-align: justify;”>रिसेप्शन में बड़ी हस्तियांं होंगी शामिल
शादी की तैयारियों के बीच मेहमानों की लिस्ट को लेकर भी चर्चा हो रही है. खबरों के मुताबिक, कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी ने कई खास लोगों को खुद शादी का न्योता दिया है. इनमें प्रधानमंत्री <a title=”नरेंद्र मोदी” href=”https://www.abplive.com/topic/narendra-modi” data-type=”interlinkingkeywords”>नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय का नाम भी शामिल बताया जा रहा है. हालांकि, इन मेहमानों के आने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
<p style=”text-align: justify;”>चेन्नई में होने वाले रिसेप्शन में फिल्मी दुनिया के कई बड़े सितारों के शामिल होने की उम्मीद है. खबरों के मुताबिक, रजनीकांत, धनुष और शिवकार्तिकेयन जैसे सितारों को भी न्योता दिया गया है. इसके अलावा राजनीति से जुड़े कई बड़े चेहरे भी इस समारोह में नजर आ सकते हैं.
<p style=”text-align: justify;”>अनिरुद्ध अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा से लोगों की नजरों से दूर रखते आए हैं. काव्या मारन के साथ उनका नाम तब चर्चा में आया, जब दोनों की विदेश में साथ समय बिताते हुए तस्वीरें सामने आई थीं. इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर बातें होने लगीं. 