<p style=”text-align: justify;”>तमिल सुपरस्टार थलापति विजय जो फिलहाल तमिलनाडू के मुख्यमंत्री भी है, वो एक बार फिर कैमरे के सामने लौटने वाले हैं. उन्होंने राजनीति में कदम रखते वक्त फिल्मों से दूरी बना ली थी और जनता की सेवा करने का फैसला लिया था. उन्होंने साफ कर दिया था कि उनका पूरा ध्यान जनसेवा पर केंद्रित रहेगा.
<p style=”text-align: justify;”>अब उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी है. खबरों के मुताबिक, वे एक बार फिर शूटिंग पर लौटने वाले हैं. लेकिन ये किसी फिल्म की शूटिंग नहीं होगी, बल्कि वे एक एडवर्टाइजमेंट में दिखने वाले हैं. ये उनकी खुद की तमिलनाडु सरकार का ही एक विज्ञापन है.
<p style=”text-align: justify;”>शूटिंग के लिए विजय देंगे दो दिन
<p style=”text-align: justify;”>तमिलनाडु में जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं, जिसके चलते मुख्यमंत्री विजय व्यस्त चल रहे हैं. इसके बावजूद उन्होंने इस एड की शूटिंग के लिए जो दिन का समय देने की बात कही थी. इस विज्ञापन की शूटिंग नवंबर के आखिर या दिसंबर की शुरुआत में होने की उम्मीद है.
<p style=”text-align: justify;”>गौतम वासुदेव मेनन के डायरेक्शन में बनेगी सरकारी एड
<p style=”text-align: justify;”>रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विज्ञापन की जिम्मेदारी मशहूर फिल्ममेकर गौतम वासुदेव मेनन को सौंपी जा सकती है. गौतम वासुदेव मेनन तमिल सिनेमा के जाने-माने निर्देशक और राइटर हैं, वे रोमांटिक फिल्मों और एक्शन थ्रिलर बनाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने तमिल के अलावा हिंदी फिल्मों में भी काम किया है.
<p style=”text-align: justify;”>गौतम वासुदेव मेनन की पॉपुलर फिल्मों में ‘मिन्नले’, ‘रहना है तेरे दिल में’ और ‘विन्नैतांडी वरुवाया’ शामिल हैं. इसके अलावा, उन्होंने ‘काक्का काक्का’ और ‘वेत्तैयाडू विलाय्याडू’ जैसी कल्ट-क्लासिक क्राइम थ्रिलर फिल्में भी बनाई हैं.
<p style=”text-align: justify;”>क्या सिनेमाघरों में भी दिखेगा विज्ञापन?
<p style=”text-align: justify;”>इस प्रोजेक्ट को लेकर एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है. डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, इस विज्ञापन को फिल्मों से पहले सिनेमाघरों में भी दिखाया जा सकता है. हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. अगर ऐसा होता है तो विजय के फैंस को उन्हें बड़े पर्दे पर एक बार फिर देखने का मौका मिल सकता है.
<p style=”text-align: justify;”>'जन नायकन' के बाद कैमरे के सामने आएंगे विजय
<p style=”text-align: justify;”>विजय ने राजनीति में पूरी तरह सक्रिय होने के फैसले के साथ एच. विनोद के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जन नायकन’ को अपना आखिरी प्रोजेक्ट बताया था. ऐसे में सरकारी विज्ञापन में उनकी संभावित मौजूदगी को फिल्मों में वापसी नहीं माना जा सकता. फिलहाल तमिलनाडु सरकार, विजय या गौतम मेनन की तरफ से इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
By admin