<p style=”text-align: justify;”>अगर आप थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं और सस्पेंस से भरपूर फिल्में ढूंढ रहे हैं, तो आपको ये 3 अंडररेटेड थ्रिलर फिल्में जरूर देखनी चाहिए. इन फिल्मों की कहानी इतनी मजेदार है कि आप एक बार शुरु करने के बाद फिल्म को बीच में रोक नहीं पाएंगे. चलिए आपको बताते हैं, इन तीन फिल्मों की कहानी क्या है.
<p style=”text-align: justify;”>गेम
<p style=”text-align: justify;”>2011 में आई ‘गेम’ फिल्म एक बहुत ही अंडररेटेट मर्डर मिस्ट्री है. अभिषेक बच्चन की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिल पाई थी, लेकिन ये एक शानदार फिल्म है, जिसमें सस्पेंस कूट-कूटकर भरा है.
<p style=”text-align: justify;”>इस फिल्म में एक बिजनेसमैन 4 लोगों को अपने प्राइवेट आइलैंड पर बुलाता है. दरअसल, उसे शक होता है कि उसकी बेटी की मौत में इन चारों का कुछ न कुछ हाथ जरूर है. लेकिन इन चारों के आइलैंड पर पहुंचने के अगले ही दिन इस बिजनेसमैन की हत्या हो जाती है. इसके बाद सभी लोग शक के दायरे में आ जाते हैं. आगे की पूरी कहानी में धीरे-धीरे खुलासा होता है कि आखिर ये मर्डर किया किसने है. आप ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
<p style=”text-align: justify;”>कंपेनियन
<p style=”text-align: justify;”>अगर आप साइंस-फिक्शन और थ्रिलर दोनों जॉनर की फिल्में पसंद हैं, तो ये फिल्म आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगी. इस फिल्म की कहानी एक कपल और उनके दोस्तों के गेटअवे से शुरू होती है. इस कहानी में एक के बाद एक ऐसे ट्विस्ट्स आते हैं, जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा. फिल्म का एक सीक्रेट फिल्म की कहानी ही बदल देता है. ये फिल्म देखने में आपको बहुत मज़ा आने वाला है. ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.
<p style=”text-align: justify;”>फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें सोफी थैचर, जैक क्वेड, लुकास गेज, मेगन सूरी और रुपर्ट फ्रेंड ने लीड और सपोर्टिंग रोल्स निभाए हैं. वहीं इस फिल्म को ड्रू हैनकॉक ने डायरेक्ट किया है.
<p style=”text-align: justify;”>डिस्कलोजर डे
<p style=”text-align: justify;”>ये फिल्म हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग ने बनाई है लेकिन ये उनका बाकी एलियन फिल्मों की तरह नहीं है. जून 2026 में रिलीज हुई इस फिल्म में एमिली ब्लंट ने जो कमाल की एक्टिंग की है, उसका कोई जवाब ही नहीं है.
<p style=”text-align: justify;”>इस फिल्म में एक एलियन है, लेकिन सरकार लोगों को इस बात का पता नहीं लगने देना चाहती. इस फिल्म का नाम उस दिन के आधार पर रखा गया है, जिस दिन इस रहस्य से पर्दा उठेगा यानी इस सीक्रेट डिस्क्लोज होगा. ये फिल्म इतनी मजेदार है कि इसमें आप जरा भी बोर नहीं होंगे. आप जियो हॉटस्टार पर इस मूवी को देख सकते हैं. 