<p style=”text-align: justify;”>नवंबर के पहले हफ्ते में छुट्टियां ही छुट्टियां हैं. फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है और लोगों की घूमने की प्लानिंग भी हो चुकी है. ऐसे में अगर आप कहीं नहीं जा रहे हैं और फिल्मों सीरीज के शौकीन हैं तो आपके लिए घर बैठे बड़ी ट्रीट ओटीटी पर ही होने वाली है. दिवाली के मौके पर जहां सिनेमाघरों में ‘रामायणम्’ जैसी फिल्में आ रही हैं वहीं, ओटीटी पर भी 9 धमाकेदार फिल्में रिलीज होंगी.
<p style=”text-align: justify;”>ओटीटी पर इस हफ्ते दर्शकों को एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर कंटेंट देखने को मिलेगा. इसमें सैफ अली खान और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स की फिल्में रिलीज होने वाली हैं. माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म भी दस्तक देने वाली है. चलिए बताते हैं इस लिस्ट में शामिल फिल्मों के नाम. 
<p style=”text-align: justify;”>द वन
<p style=”text-align: justify;”>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की सुपरनेचुरल फिल्म ‘द वन’ भी ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. इसे प्राइम वीडियो पर 6 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. हालांकि, जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ये दिवाली वीक में रिलीज को होगी लेकिन रेंटल फॉर्मेंट में. यानी कि दर्शकों को ओटीटी पर इसे देखने के लिए भी अलग से पैसे चुकाने होंगे. इस फिल्म की कहानी सच्ची कथाओं और मान्यताओं से प्रेरित है.
<p style=”text-align: justify;”>हैवान
<p style=”text-align: justify;”>अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी लंबे समय के बाद फिल्म ‘हैवान’ के जरिए स्क्रीन पर नजर आई थी. इसमें दोनों स्टार्स की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था लेकिन फिल्म कमर्शियली फ्लॉप रही थी. ऐसे में अब ये ओटीटी पर दिवाली वीक में आने वाली है. इसे सोनी लिव ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 6 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. आपको बता दें कि ये 2016 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ओप्पम का हिंदी रीमेक है.
आई एम गेम
<p style=”text-align: justify;”>दुलकर सलमान की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘आई एम गेम’ की ओटीटी रिलीज का भी ऐलान कर दिया गया है. इसका निर्देशन नहास हिदायत ने किया है. इसमें एक निडर गैम्बलर की कहानी देखने के लिए मिलती है. फिल्म को जियो हॉटस्टार पर 6 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा. फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.
<p style=”text-align: justify;”>मीसाया मुरुक्कु 2
<p style=”text-align: justify;”>’मीसाया मुरुक्कु 2′ एक तमिल म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है, जिसे सिनेमाघरों में 25 सितंबर, 2026 को रिलीज किया गया था. हिपहॉप तमिझा आधी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मीसाया मुरुक्कु’ का सीक्वल है. इसमें हिपहॉप तमिझा आधी, केतिका शर्मा, चैत्रा जे अचार और राम्या रंगनाथन जैसे कलाकारों ने काम किया है. इसकी सोनी लिव पर 6 नवंबर को स्ट्रीमिंग की जाएगी.
<p style=”text-align: justify;”>ब्लाइंड गेम
<p style=”text-align: justify;”>वहीं, अगर आप सस्पेंस थ्रिलर फिल्म के शौकीन हैं तो ओटीटी पर अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘ब्लाइंड गेम’ को भी देख सकते हैं. इसे जी5 पर 4 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. ये हिंदी की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अर्जुन रामपाल के साथ ही साउथ एक्ट्रेस प्रियामणि भी लीड रोल में हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>दिलवाली-दिवाली
<p style=”text-align: justify;”>इस लिस्ट में एक फैमिली ड्रामा फिल्म भी है, जिसका नाम ‘दिलवाली दिवाली’ है. इसमें एक अंश सिक्का नाम के शख्स की कहानी को दिखाया गया है, जो विदेश से लौटता है और अपने मिडिल क्लास पैरेंट्स को एक शानदार घर गिफ्ट करता है. इस सरप्राइज के बाद घर में कई तरह की उलझने पैदा हो जाती हैं. इसमें मिहिर आहूजा, मनोज पाहवा और नीलू कोहली जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं. फिल्म को 5 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा.
<p style=”text-align: justify;”>नूरू कोडी वानाविल
<p style=”text-align: justify;”>अगर आप रोमांटिक ड्रामा फिल्म को देखना पसंद करते हैं तो ‘नूरू कोडी वानाविल’ को देख सकते हैं. इसमें हरीश कल्याण और सिद्धि इडनानी जैसे कलाकारों ने भी अहम रोल प्ले किया है. इसमें विनो और फेनी नाम के दो शख्स की कहानी देखने के लिए मिलती है. इसे जी5 पर 6 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. 
<p style=”text-align: justify;”>अनकापल्ली
<p style=”text-align: justify;”>तेलुगु ड्रामा फिल्म ‘अनकापल्ली’ भी इसी हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होगी. इसका निर्देशन खगेश तम्मीनेनीने किया है. इसमें विक्रम सहीदेव और संध्या विशिष्ट ने लीड रोल प्ले किया है. ये एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म सन नेक्स्ट पर 3 नवंबर को रिलीज किया जाएगा.
<p style=”text-align: justify;”>बालू एंड गीता
<p style=”text-align: justify;”>रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘बालू एंड गीता’ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. प्रताप कोल्लारेड्डी ने इसका निर्देशन किया है. इसे 5 नवंबर को ईटीवी विन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा. इसमें संदीप सरोज, केयूरी शाह और रित्विक जैसे कलाकार अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं.