<p style=”text-align: justify;”>Samsung Diwali Offer: दिवाली के मौके पर अगर आप लंबे समय से एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार डील सामने आई है. Samsung के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra 5G की कीमत में Flipkart पर बड़ी कटौती देखने को मिल रही है. जिस फोन को खरीदने के लिए पहले 1.69 लाख रुपये खर्च करने पड़ते थे, अब वही स्मार्टफोन काफी कम कीमत पर लिस्ट किया गया है.
<p style=”text-align: justify;”>खास बात यह है कि सिर्फ कीमत में कटौती ही नहीं हुई है, बल्कि एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट का फायदा उठाकर इसकी खरीदारी को और किफायती बनाया जा सकता है. कंपनी के इस प्रीमियम फोन के Black कलर वेरिएंट पर यह डील मिल रही है. तो आइए जानते हैं कि फोन की नई कीमत कितनी है और किन ऑफर्स के जरिए आप इसका फायदा उठा सकते हैं.
<p style=”text-align: justify;”>Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत पर कितनी कटौती
<p style=”text-align: justify;”>Flipkart पर Samsung Galaxy S26 Ultra 5G का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,29,995 रुपये में उपलब्ध है. इसकी असली कीमत 1,69,999 रुपये है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर फोन को करीब 24 फीसदी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है, जिससे यूजर्स को सीधे 40,004 रुपये की बचत हो रही है. यह डील Black कलर वेरिएंट पर दिखाई जा रही है.
<p style=”text-align: justify;”>किन ऑफर्स के जरिए इसका फायदा उठा सकते हैं?
<p style=”text-align: justify;”>फोन की कीमत को और कम करने के लिए Flipkart एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है. इसके तहत पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर अधिकतम 48,900 रुपये तक की छूट मिल सकती है, हालांकि आपको कितनी रेट मिलेगा, यह आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगा. ऐसे में एक्सचेंज की फाइनल वैल्यू अलग-अलग यूजर्स के लिए अलग हो सकती है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें - Vivo Y32 5G Launch: पावर बैंक की जरूरत होगी कम? Vivo Y32 5G में मिली 8000mAh बैटरी
<p style=”text-align: justify;”>SBI कार्ड से भी मिलेगा डिस्काउंट
<p style=”text-align: justify;”>एक्सचेंज के अलावा SBI कार्ड यूजर्स के लिए भी ऑफर दिया जा रहा है. Flipkart पर SBI बैंक ऑफर के तहत 6,500 रुपये की अतिरिक्त छूट दिखाई गई है. वहीं Flipkart Plus मेंबर्स सात SuperCoins का यूज करके 7 रुपये की अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं. प्लेटफॉर्म पर दिखाए गए एक्सचेंज बैंक डिस्काउंट और SuperCoins के सभी फायदे जोड़ने के बाद फोन की प्रभावी कीमत 74,588 रुपये बताई गई है. इससे ऑफर्स का पूरा फायदा मिलने पर यूजर्स को करीब 94 हजार रुपये से ज्यादा की बचत हो सकती है.
<p style=”text-align: justify;”>Flipkart Axis Bank कार्ड पर भी अतिरिक्त फायदा
<p style=”text-align: justify;”>इसके अलावा Flipkart Axis Bank Credit Card पर 5 फीसदी कैशबैक और 1,500 रुपये के गिफ्ट वाउचर का फायदा भी दिखाया जा रहा है. फोन खरीदने के लिए तीन महीने की EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है, हालांकि एक्सचेंज की रकम, बैंक ऑफर और दूसरे फायदे आपकी एलिजिबलिटी पर निर्भर करेंगे. ऐसे में ऑर्डर करने से पहले Flipkart के चेकआउट पेज पर सभी ऑफर्स और फाइनल कीमत जरूर चेक कर लें.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें - Reddit Login Update: गेस्ट बनकर नहीं देख पाएंगे Reddit! कंपनी बदल रही है कंटेंट एक्सेस के नियम
By admin