<p style=”text-align: justify;”>राम चरण और चिरंजीवी ने हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इनकी ये मुलाकात हैदराबाद में हुई. दरअसल, अमित शाह हैदराबाद में एक्टर के घर पहुंचे. इस दौरान चिरंजीवी के साथ राम चरण भी मौजूद थे. इस मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. दोनों सितारों ने केंद्रीय मंत्री का दिल से स्वागत किया. 
<p style=”text-align: justify;”>राम चरण ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने मुलाकात में हुई बातों का भी जिक्र किया और बताया कि सरकार कैसे AI और डीपफेक के दुरुपयोग को लेकर काम कर रही है. चलिए बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा.
<p style=”text-align: justify;”>राम चरण-चिरंजीवी ने अमित शाह को गिफ्ट की चांदी की मूर्ति
<p style=”text-align: justify;”>राम चरण ने एक्स पर <a title=”अमित शाह” href=”https://www.abplive.com/topic/amit-shah” data-type=”interlinkingkeywords”>अमित शाह से मुलाकात की तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो पापा चिरंजीवी के साथ केंद्रीय गृहमंत्री का वेलकम करते दिखे. उन्होंने इस दौरान उन्हें चांदी की विष्णु भगवान की मूर्ति और शॉल उड़ाकर वेलकम किया. 
<p style=”text-align: justify;”>AI और डीपफेक पर लगेगी रोक?
<p style=”text-align: justify;”>राम चरण ने पोस्ट में लिखा, ‘AI और डीपफेक तकनीकों के बढ़ते दुरुपयोग, कलाकारों और हमारे उद्योग पर पड़ने वाले इनके गंभीर प्रभावों को लेकर हमारी चिंताओं पर उनकी समझ और सकारात्मक प्रतिक्रिया से मुझे काफी प्रोत्साहन मिला है.’ वो आगे लिखते हैं, ‘उनका यह आश्वासन रहा कि सरकार इस मामले पर तुरंत गौर करेगी और बेहतर सुरक्षा उपाय लागू करेगी. इसके साथ ही इस तरह के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी. सचमुच ये उत्साहजनक है.'
Honoured to meet the Hon’ble Union Home Minister Shri @AmitShah Ji along with my father Shri @KChiruTweets garu today. I’m encouraged by his understanding and positive response to our concerns about the growing misuse of AI and deepfake technologies and the serious impact they have on artists and our industry. His assurance that the Government will examine the matter urgently and work towards stronger safeguards and strict action against such misuse is truly encouraging. Grateful for his time, understanding and support.
— Ram Charan (@AlwaysRamCharan) November 2, 2026
<p style=”text-align: justify;”>आपको बता दें कि AI जेनरेटेड डीपफेक वीडियोज का शिकार फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स हो चुके हैं, जिसमें आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर से लेकर <a title=”कैटरीना कैफ” href=”https://www.abplive.com/topic/katrina-kaif” data-type=”interlinkingkeywords”>कैटरीना कैफ तक का नाम शामिल है. इस पर सेलेब्स ने काफी चिंता जाहिर की थी.
<p style=”text-align: justify;”>राम चरण-चिरंजीवी का प्रोफेशनल फ्रंट
<p style=”text-align: justify;”>बहरहाल, अगर चिरंजीवी और राम चरण के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो राम ने बीते दिन ही अपनी नई फिल्म ‘आरसी 17’ का ऐलान किया है. इसका पोस्टर भी सेयर किया था, जिसमें मोर के पंख में उनका फेस देखने के लिए मिला था. हालांकि, इसका टाइटल ऐलान नहीं किया गया और ना ही रिलीज डेट. वहीं, चिरंजीवी ‘काका मेगा 158’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं, जिसे 13 जनवरी, 2027 को संक्रांति के मौके पर रिलीज किया जाएगा. ये एक एक्शन ड्रामा थ्रिलर फिल्म है.