<p style=”text-align: justify;”>Karbonn Rebel Series Launch : भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Karbonn ने एक बार फिर बजट सेगमेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. कंपनी ने भारत में अपनी नई Rebel सीरीज के दो स्मार्टफोन Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro लॉन्च किए हैं. यह दोनों फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं, जो कम बजट में बड़ी बैटरी और नए सॉफ्टवेयर वाले स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं.
<p style=”text-align: justify;”>यह दोनों डिवाइस Android 16 पर काम करते हैं और इनमें MediaTek Helio G81 प्रोसेसर दिया गया है, हालांकि बैटरी, कैमरा और डिस्प्ले के मामले में दोनों के बीच अंतर है. तो आइए जानते हैं कि Karbonn Rebel और Rebel Pro 5G कीमत-फीचर्स क्या है और यह फोन किसे खरीदना चाहिए. 
<p style=”text-align: justify;”>Karbonn Rebel के फीचर्स 
<p style=”text-align: justify;”>कंपनी ने Karbonn Rebel उन लोगों के लिए तैयार किया है, जिनकी प्रेफरेंस फोन की लंबी बैटरी लाइफ है. इसमें 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसके साथ बॉक्स में चार्जर भी मिलता है. फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 650 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का AI रियर कैमरा दिया गया है.
<p style=”text-align: justify;”>Karbonn Rebel Pro में फीचर्स क्या है?
<p style=”text-align: justify;”>अगर डिस्प्ले और कैमरा आपके लिए ज्यादा जरूरी हैं तो Karbonn Rebel Pro एक ऑप्शन हो सकता है. इसमें 6.7 इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 720 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. फोटोग्राफी के लिए फोन में 64MP का AI डुअल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. इसमें 6,000mAh की बैटरी के साथ 20W फास्ट चार्जिंग दी गई है. फोन के साथ 20W अडैप्टर और Type-C केबल भी मिलेगी. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें - Free Fire India Features : Free Fire India पुराने गेम से कितना अलग? जानें फीचर्स और डाउनलोड साइज
<p style=”text-align: justify;”>Karbonn Rebel और Rebel Pro की कीमत
<p style=”text-align: justify;”>Karbonn Rebel की MRP 14,999 रुपये है, लेकिन इसे 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. 1,000 रुपये के बैंक ऑफर के बाद इसकी प्रभावी कीमत 10,999 रुपये हो जाती है. वहीं Rebel Pro की MRP भी 14,999 रुपये है, लेकिन इसकी लॉन्च कीमत 12,499 रुपये रखी गई है. बैंक ऑफर के बाद इसे 11,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा. यह दोनों फोन Amazon.in पर Amazon Specials के तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.
<p style=”text-align: justify;”>किसे खरीदना चाहिए Karbonn Rebel और किसे Rebel Pro?
<p style=”text-align: justify;”>इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत में अंतर सिर्फ 500 रुपये का है. ऐसे में 7,000mAh की बड़ी बैटरी को प्रेफरेंस  देने वाले यूजर्स Karbonn Rebel चुन सकते हैं. वहीं 120Hz डिस्प्ले, 64MP रियर कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरे की जरूरत वाले लोगों के लिए Rebel Pro बेहतर ऑप्शन हो सकता है. इसके अलावा कंपनी ने Karbonn Rebel 5G का भी ऐलान किया है, लेकिन इसके फीचर्स, कीमत और उपलब्धता की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें – OnePlus Turbo 6Vs Launch : गेमिंग और लंबे बैटरी बैकअप पर OnePlus का दांव, Turbo 6V लॉन्च
By admin