<p style=”text-align: justify;”>YouTube Tamba App : सोशल मीडिया की दुनिया में अब सिर्फ वीडियो देखना और पोस्ट शेयर करना ही काफी नहीं रह गया है. यूजर्स एक ही प्लेटफॉर्म पर दोस्तों से जुड़ने, अपनी पसंद के लोगों को फॉलो करने और निजी बातचीत करने जैसे ऑप्शन भी चाहते हैं. इसी बदलते ट्रेंड के बीच YouTube एक नए ऐप पर काम करता नजर आ रहा है, जिसका नाम Tamba बताया जा रहा है. खास बात यह है कि इस ऐप में वीडियो के साथ-साथ सोशल नेटवर्किंग से जुड़े कई फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं, हालांकि Google ने अभी तक इस ऐप की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. तो आइए जानते हैं कि YouTube के नए ऐप Tamba में क्या खास होगा. 
<p style=”text-align: justify;”>YouTube के नए ऐप Tamba में क्या खास होगा? 
<p style=”text-align: justify;”>YouTube का नया ऐप Tamba एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हो सकता है, जिसमें यूजर्स को प्रोफाइल बनाने, दूसरे लोगों को फॉलो करने, प्राइवेट मैसेज भेजने और ग्रुप चैट करने जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. इसके अलावा इसमें फोटो और वीडियो शेयर करने, पोस्ट पर लाइक-कमेंट करने और वॉइस मैसेज के जरिए जवाब देने का ऑप्शन भी हो सकता है. खास बात यह है कि यूजर्स Tamba की चैट में ही YouTube Shorts वीडियो देख और शेयर कर सकेंगे. इसके इंटरफेस में होम, सर्च, कैमरा, इनबॉक्स और चैट जैसे ऑप्शन मिलने के संकेत हैं. 
YouTube ऐप के कोड में मिला Tamba का नाम
<p style=”text-align: justify;”>Tamba से जुड़ी जानकारी सबसे पहले Android Authority की रिपोर्ट में सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, YouTube के Android ऐप के एक वर्जन की जांच के दौरान इस नए प्रोजेक्ट के संकेत मिले. ऐप के कोड में Tamba नाम का लोगो और कई डिजाइन एलिमेंट्स मौजूद हैं. इसके लोगो में Tamba नाम के साथ एक खास तरह का ग्राफिक बना है, जिसके बीच में प्ले बटन जैसा निशान दिखाई देता है. इसके अलावा ऐप के कोड में करीब 38 अलग-अलग आइकन भी मिले हैं. इनका डिजाइन और नेविगेशन Instagram जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की याद दिलाता है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें - WhatsApp New Feature : बिना Gallery खोले भेज सकेंगे फोटो-वीडियो, WhatsApp में आ रहा नया फीचर
<p style=”text-align: justify;”>फॉलो करने से लेकर ग्रुप चैट तक मिलेंगे कई फीचर्स
<p style=”text-align: justify;”>Tamba के कोड में इसके इंटरफेस से जुड़े कई खास संकेत मिले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ऐप में होम, सर्च, कैमरा, इनबॉक्स, चैट और स्टिकर जैसे ऑप्शनों के लिए अलग-अलग आइकन दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें माइक्रोफोन, क्राउन, लॉक, सेव बुकमार्क और गेम कंट्रोलर जैसे आइकन भी शामिल हैं. ऐप का लोगो भी सामने आया है, जिसमें Tamba नाम के साथ प्ले बटन वाला एक खास ग्राफिक नजर आता है.
<p style=”text-align: justify;”>इसका डिजाइन Instagram जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से मिलता-जुलता हो सकता है. कोड में अलग ऑनबोर्डिंग और एक्टिविटी पेज के संकेत भी मिले हैं, जिससे पता चलता है कि Google इसके लिए अलग यूजर इंटरफेस तैयार कर सकता है. इस प्रोजेक्ट को Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर सकता है. इसमें अलग ऑनबोर्डिंग और एक्टिविटी पेज होने के संकेत भी मिले हैं.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें - Excitel Diwali Offer : ब्रॉडबैंड यूजर्स को दिवाली गिफ्ट, 3 महीने तक फ्री मिलेगा इंटरनेट
By admin