<p style=”text-align: justify;”>सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. अब शाहरुख खान ने एटली की इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है. शाहरुख की पोस्ट वायरल है. इस पोस्ट में शाहरुख ने एटली संग री-यूनियन को लेकर हिंट दिया है.
<p style=”text-align: justify;”>शाहरुख खान ने पोस्ट कर लिखा, ‘शुक्रिया मेरे ‘जवान’ कैप्टन. हमारे सेट की उस मस्ती को बहुत याद करता हूं. चलो, जल्द ही कुछ और नया बनाते हैं. बहुत सारा प्यार.’ बता दें कि एटली ने शाहरुख को विश करते हुए लिखा था- हैप्पी, हैप्पी, हैप्पी बर्थडे किंग खान, शाहरुख सर. ‘तू मिल जाए’ सॉन्ग बहुत प्यारा है. आपको बिग स्क्रीन पर देखने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं. किंग का इंतजार कर रहा हूं.
<p style=”text-align: justify;”>शाहरुख खान की पोस्ट पर फैंस कमेंट करके पूछ रहे हैं कि क्या ‘जवान 2′ लेकर आ रहे हैं? वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि आप दोनों के साथ में फिल्म करते देखने का इंतजार कर रहे हैं.
Thank you my Jawan captain. Missing the madness of our sets. Let’s create some more soon. Love you.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 5, 2026
@iamsrk We are Waiting Khan saaaaab https://t.co/B3sCeqkvBp
— Hariii SRK Fan 👑 (@harendradas2003) November 5, 2026
@iamsrk Jawan 2 When?
— अच्चुदन दोसा पगलु 🤫🚩🐘 (@Achudhanspidey) November 5, 2026
<p style=”text-align: justify;”>’जवान’ के लिए मिला था शाहरुख को नेशनल अवॉर्ड
<p style=”text-align: justify;”>बता दें कि शाहरुख खान को एटली की फिल्म ‘जवान’ में देखा गया. फिल्म को बहुत पसंद किया गया. फिल्म 2023 में रिलीज हुई. फिल्म का जॉनर एक्शन थ्रिलर है. फिल्म को गौरी खान ने प्रोड्यूस किया. इस फिल्म में शाहरुख के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, रिद्धि डोगरा, अश्लेषा ठाकुर, गिरिजा ओक नजर आए. इस फिल्म के लिए <a title=”शाहरुख खान” href=”https://www.abplive.com/topic/shah-rukh-khan” data-type=”interlinkingkeywords”>शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था.
<p style=”text-align: justify;”>फिल्म किंग की बात करें तो ये 24 दिसंबर 2026 को रिलीज हो रही है. फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में शाहरुख के अलावा सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभय वर्मा, अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल, रानी मुखर्जी जैसे स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म से शाहरुख खान का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है. वहीं शाहरुख के बर्थडे पर दीपिका संग उनका गाना रिलीज हुआ. गाने में दीपिका और शाहरुख की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया.