<p style=”text-align: justify;”>रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिला है. फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला है, जिसके बाद इसने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की और पहले दिन रिकॉर्ड भी तोड़ दिए. इसने 2026 की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है.
<p style=”text-align: justify;”>नितेश तिवारी की ‘रामायण’ ने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है, जो कि मेकर्स के लिए पहले दिन के मुकाबले बड़ी सफलता है. इसी के साथ ही ये ओपनिंग डे पर 2026 की बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है. चलिए बताते हैं इसका फर्स्ट डे का कलेक्शन.
<p style=”text-align: justify;”>’रामायण’ का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
<p style=”text-align: justify;”>’रामायण’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छा गई. हर जगह सिर्फ इसकी ही चर्चा हो रही है. रणबीर कपूर से लेकर साई पल्लवी और यश तक की लोग जमकर तारीफ किए. इसने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है. 
- सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रात 10.30 बजे तक 64.28 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
- जबकि इस पर पहले दिन 56.2% की ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: ’रामायण’ का सॉन्ग ‘जोड़ी-जोड़ी’ 6 बार हुआ था रिजेक्ट, कुमार विश्वास बोले- ‘हर बार रोए…'
<p style=”text-align: justify;”>’रामायण’ की हिंदी समेत बाकी भाषाओं की कमाई
<p style=”text-align: justify;”>इसके साथ ही अगर ‘रामायण’ की हिंदी समेत बाकी भाषाओं की कमाई के बारे में बात की जाए तो इसने हिंदी 46.45 करोड़, कन्नड़ में 7.88 करोड़, तेलुगु में 5.98 करोड़, तमिल में 2.47 करोड़ तो मलयालम में 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसे बॉक्स ऑफिस पर हिंदी समेत अन्य भाषाओं में भी काफी पसंद किया जा रहा है.
<p style=”text-align: justify;”>’रामायण’ बनी बॉलीवुड की 2026 की बिगेस्ट ओपनर फिल्म
<p style=”text-align: justify;”>’रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन जबरदस्त रिकॉर्ड बना दिया है. ये 2026 की बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन चुकी है. इसने अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसने सैकनिल्क के अनुसार, 62 करोड़ की कमाई पहले दिन की थी. सैकनिल्क के अनुसार, देखिए 2026 की टॉप 10 ओपनिंग करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट…
<p style=”text-align: justify;”>1. धुरंधर 2- 99.10 करोड़
2. रामायण- 64.28 करोड़
3. दृश्यम 3- 62 करोड़
4. बॉर्डर 2- 30 करोड़
5. मिर्जापुर द मूवी- 25.50 करोड़
6. आवारापन 2- 22 करोड़
7. वेलकम टू द जंगल- 15.25 करोड़
8. धमाल 4- 14 करोड़
9. कॉकटेल 2- 13.50 करोड़
10. भूत बंगला- 12.25 करोड़
<p style=”text-align: justify;”>बहरहाल, अगर ‘रामायण’ के बारे में  बात की जाए तो नितेश तिवारी ने इसका डायरेक्शन किया है. फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के साथ रवि दुबे, यश और अन्य कलाकार भी अहम रोल में हैं. इसके निर्माता नमित मल्होत्रा हैं. फिल्म का अभी फर्स्ट पार्ट रिलीज किया गया है जबकि दूसरा पार्ट अगले साल 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा, जिसमें राम और रावण के युद्ध के साथ ही हनुमान और अन्य किरदारों का भी परिचय होगा.
By admin