<p style=”text-align: justify;”>आज के समय में ओटीटी पर दर्शकों के पास मनोरंजन के कई ऑप्शन मौजूद हैं. प्राइम वीडियो पर भी हर हफ्ते कई फिल्में और सीरीज ट्रेंड करती रहती हैं. इस बार प्लेटफॉर्म की टॉप 10 लिस्ट में ‘मिर्जापुर’ का जलवा देखने को मिल रहा है.
<p style=”text-align: justify;”>वहीं, रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. ऐसे में आइए जानते हैं प्राइम वीडियो की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज शामिल हैं.
<p style=”text-align: justify;”>’मिर्जापुर द मूवी’ बनी नंबर 1
प्राइम वीडियो की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में ’मिर्जापुर द मूवी’ नंबर 1 पर अपना कब्जा जमाए है. अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा स्टारर ये फिल्म ओटीटी पर 30 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और ये दर्शकों की पहली पसंद बन गई है.
<p style=”text-align: justify;”>’राइज एंड फॉल सीजन 2’ 
रियलिटी टीवी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. सीजन को एक्स क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं. इस सीजन में करण पटेल, स्वरा भास्कर, प्रियंका चाहर चौधरी, शहजाद पूनावाला, गौतम गुलाटी, और तेज प्रताप यादव सहित कई जाने-माने चेहरे नजर आ रहे हैं.
<p style=”text-align: justify;”> ’कॉमरेड कल्याण'
श्री विष्णु और महिमा नांबियार की तेलुगु एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘कॉमरेड कल्याण’ प्राइम वीडियो की टॉप 10 लिस्ट में तीसरे नंबर पर शामिल है. ये फिल्म 30 अक्टूबर 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी और तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी अवेलेबल है.
<p style=”text-align: justify;”>’चार यार'
टॉप 10 लिस्ट में चौथे नंबर पर ‘चार यार’ वेब सीरीज है. ये एक क्राइम-थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी मुंबई के चार दोस्तों (जय, टोनी, साहिल और समीर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पैसों की मजबूरी के कारण जुर्म और कार चोरी की दुनिया में कदम रखते हैं.
<p style=”text-align: justify;”>’जेलर’ 
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. सीक्वल की चर्चाओं के बीच इस पुरानी फिल्म को दर्शक देखना पसंद कर रहे हैं.
<p style=”text-align: justify;”>’लव इन डिस्गाइज’ 
’लव इन डिस्गाइज’ एक कोरियाई रोमांटिक-थ्रिलर ड्रामा है, जिसमें एक महिला जासूस हत्या के रहस्य को सुलझाने के लिए पुरुष का भेष बदलकर एक अमीर सीईओ की सेक्रेटरी बनती है. ये प्राइम वीडियो पर छठे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.
<p style=”text-align: justify;”>’द डार्क हेवन'
’द डार्क हेवन’ साल 2026 में रिलीज हुई एक तमिल भाषा की क्राइम थ्रिलर और मिस्ट्री फिल्म है. ये 7वें नंबर पर है.
<p style=”text-align: justify;”>’द टर्मिनल लिस्ट'
’द टर्मिनल लिस्ट’ 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. ये एक अमेरिकी एक्शन-थ्रिलर है. इसके अब तक 2 सीजन आ चुके हैं.
<p style=”text-align: justify;”>’दुपहिया 2′
’दुपहिया’ का सीजन 2 लिस्ट में 9वें नंबर पर है. ये एक पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज है, जिसमें बिहार के एक शांत गांव से एक नई मोटरसाइकिल चोरी हो जाने के बाद शादी और गांव की इज्जत बचाने के लिए मची मजेदार अफरा-तफरी को दिखाया गया है. 
<p style=”text-align: justify;”>’खलीफा: द रूलर’ 
पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘खलीफा: द रूलर’ टॉप 10 ट्रेडिंग लिस्ट में 10वें नंबर पर है.