<p style=”text-align: justify;”>दिवाली आते ही हर तरफ रोशनी और खुशियों का माहौल देखने को मिलता है. इस त्योहार पर लोग अपने घरों को दीयों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाते हैं. हालांकि, हर साल दिवाली पर पटाखों से होने वाले प्रदूषण को लेकर भी चर्चा होती है. बॉलीवुड के कई सितारे लोगों से पटाखे न जलाने और जानवरों का ध्यान रखने की अपील कर चुके हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>हाल ही में एक्ट्रेस दिया मिर्जा भी अपनी ऐसी ही अपील को लेकर चर्चा में आ गई हैं. बीएमसी ने दिया मिर्जा समेत कई हस्तियों का एक वीडियो जारी किया था. इसमें सभी पटाखे न जलाने की अपील करते नजर आए थे. हालांकि, बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया से हटा दिया गया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिया मिर्जा से पहले विराट कोहली, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट जैसे सितारे भी लोगों से पटाखों से दूरी बनाने की अपील कर चुके हैं?
<p style=”text-align: justify;”>दिया मिर्जा ने की पटाखे न जलाने की अपील
<p style=”text-align: justify;”>दिया मिर्जा ने हाल ही में मुंबई में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए लोगों से पटाखे न जलाने की अपील की थी. उनका ये वीडियो बीएमसी के प्रदूषण मुक्त दिवाली अभियान का हिस्सा था. इसमें वो लोगों को पटाखों से होने वाले धुएं और शोर के बारे में बता रही थीं. हालांकि, मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम की आपत्ति के बाद बीएमसी ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया. इसके बाद दिया ने सफाई देते हुए कहा कि उनका वीडियो लोगों की सेहत और जागरूकता को ध्यान में रखकर बनाया गया था.
<p style=”text-align: justify;”>विराट कोहली भी कर चुके हैं अपील
<p style=”text-align: justify;”>भारतीय क्रिकेटर <a title=”विराट कोहली” href=”https://www.abplive.com/topic/virat-kohli” data-type=”interlinkingkeywords”>विराट कोहली भी कई साल पहले लोगों से पटाखे न जलाने की अपील कर चुके हैं. साल 2017 में उन्होंने दिवाली के मौके पर एक वीडियो शेयर किया था. इसमें पटाखों के शोर को लेकर संदेश दिया गया था. वीडियो के आखिर में ‘इस दिवाली रोशनी फैलाएं, शोर नहीं’ की बात कही गई थी. विराट ने लोगों से पटाखों से होने वाले वायु और ध्वनि प्रदूषण के बारे में सोचने की अपील की थी. 
<p style=”text-align: justify;”>वहीं, उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी दिवाली पर लोगों से पटाखे न जलाने की अपील करती रही हैं. वो लोगों को पटाखों की जगह दीये जलाकर, मिठाइयां बांटकर और अपनों के साथ त्योहार मनाने का संदेश देती रही हैं.
<p style=”text-align: justify;”>प्रियंका चोपड़ा ने कहा था- ‘मेरी सांसें न रोकें'
<p style=”text-align: justify;”>ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी पटाखों के खिलाफ अपनी बात रख चुकी हैं. एक्ट्रेस को बचपन से अस्थमा की परेशानी है. ऐसे में उन्होंने एक वीडियो के जरिए लोगों से दिवाली पर पटाखे न जलाने की अपील की थी. इस वीडियो में प्रियंका ने कहा था, ‘प्लीज मेरी सांस को बेरोक रखिए. दिवाली पर पटाखों को स्किप कीजिए.’ उन्होंने लोगों से दिवाली को रोशनी, मिठाइयों और प्यार के साथ मनाने की बात कही थी. 
<p style=”text-align: justify;”>आलिया भट्ट ने शुरू किया था खास कैंपेन
<p style=”text-align: justify;”>आलिया भट्ट भी पटाखों के शोर से जानवरों को होने वाली परेशानी को लेकर आवाज उठा चुकी हैं. साल 2017 में उन्होंने ‘#PoochOverPataka’ नाम से एक कैंपेन शुरू किया था. इसके जरिए आलिया ने लोगों से पटाखों की जगह अपने पालतू जानवरों का ध्यान रखने की अपील की थी. उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें दिखाया गया था कि पटाखों की तेज आवाज से कुत्ते और बिल्लियां डर जाते हैं. आलिया के इस कैंपेन को कृति सेनन जैसे सितारों ने भी सपोर्ट किया था. 
<p style=”text-align: justify;”>दिशा पटानी समेत ये सितारे भी कर चुके हैं अपील
<p style=”text-align: justify;”>दिशा पटानी भी दिवाली पर पटाखे जलाने के खिलाफ अपनी बात रख चुकी हैं. उन्होंने पशुओं को पटाखों की तेज आवाज से होने वाली परेशानी का जिक्र करते हुए लोगों से पटाखे न जलाने की अपील की थी. 
<p style=”text-align: justify;”>वहीं, अनन्या पांडे ने भी जानवरों की सुरक्षा और बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए लोगों से पटाखे न जलाने का आग्रह किया था. इसके अलावा नेहा धूपिया और माधुरी दीक्षित भी पर्यावरण और सेहत पर पटाखों से होने वाले नुकसान को लेकर अपनी बात रख चुकी हैं. 