<p style=”text-align: justify;”>बॉलीवुड के चर्चित देओल परिवार से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस ईशा देओल आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं. ईशा देओल ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है, हालांकि उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई. ईशा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका दिल अपने बचपन के दोस्त पर आया था. हालांकि शादी के कई सालों बाद दोनों तलाक लेकर अलग हो गए.
धर्मेंद्र-हेमा की बड़ी बेटी हैं ईशा
<p style=”text-align: justify;”>ईशा देओल का जन्म भारतीय सिने जगत के दो दिग्गज सितारों अभिनेता धर्मेंद्र और सदाबहार अदाकारा हेमा मालिनी के घर 2 नवंबर 1981 को मुंबई में हुआ था. ईशा, धर्मेंद्र और हेमा की बड़ी बेटी हैं. पेरेंट्स की राह पर चलते हुए ईशा ने भी एक्टिंग की राह चुनी थी.
2002 में किया बॉलीवुड डेब्यू
<p style=”text-align: justify;”>ईशा देओल ने बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस अपना करियर फिल्म ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ से शुरू किया था. साल 2002 में रिलीज हुई इस फिल्म के वक्त ईशा की उम्र 21 साल थी. हालांकि डेब्यू फिल्म से ईशा को पहचान नहीं मिली. उन्हें पहचान दिलाने का काम किया था साल 2006 की मूवी ‘धूम’ ने. इसमें वो शीना के किरदार में नजर आई थीं.
धूम से लोकप्रियता हासिल करने वाली ईशा देओल ने ‘युवा’, ‘काल’, ‘नो एंट्री’, ‘दस’, जैसी फिल्मों से भी पहचान बनाई. एक्ट्रेस के वक्र फ्रंट की बात करें तो अब ईशा फिल्म ‘प्रताप’ में नजर आएंगी. सचिन सराफ के डायरेक्शन में बनी ये मूवी 20 नवंबर 2026 को थिएटर्स में दस्तक देगी. एक्शन थ्रिलर प्रताप का हिस्सा तिग्मांशु धुलिया, सीमा बिस्वास और अमित साध भी हैं.
बचपन के दोस्त से शादी, 12 साल बाद तलाक
<p style=”text-align: justify;”>अब बात करते हैं ईशा देओल की पर्सनल लाइफ के बारे में. एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन भरत तख्तानी से साल 2012 में शादी रचाई थी. बता दें कि ईशा और भरत एक दूसरे को बचपन से जानते थे. ईशा, भरत से पहली बार 13 साल की उम्र में मिली थी. बाद में दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ और फिर उन्होंने साथ लाइफ बितान का फैसला लिया. हालांकि शादी के 12 साल बाद 2024 में कपल ने तलाक ले लिया. इस एक्स कपल ने शादी के बाद दो बेटियों राध्या और मिराया का वेलकम किया था. दोनों साथ मिलकर बेटियों की परवरिश कर रहे हैं.