<p style=”text-align: justify;”>बॉलीवुड अदाकारा डायना पेंटी ने ग्लैमर वर्ल्ड में अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया था. मॉडलिंग में सक्सेस हासिल करने के बाद डायना ने बॉलीवुड में एंट्री ली थी. उनका डेब्यू रणबीर कपूर की फिल्म ‘रॉकस्टार’ से होने वाला था, हालांकि बाद में अभिनेत्री ने सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की एक चर्चित फिल्म से अपना डेब्यू किया. आज डायना अपना जन्मदिन सेलब्रेट कर रही हैं.
<p style=”text-align: justify;”>41 साल की हुईं डायना पेंटी
<p style=”text-align: justify;”>डायना पेंटी का जन्म ‘मायानगरी’ मुंबई में 2 नवंबर 1985 को हुआ था. डायना आज 41 साल की हो चुकी हैं. उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के सेंट एग्नेस हाई-स्कूल से की थी. जबकि एक्ट्रेस ने मास कम्युनिकेशन में सेंट जेवियर कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया.
<p style=”text-align: justify;”>कभी करती थीं पार्ट टाइम मॉडलिंग
<p style=”text-align: justify;”>डायना पेंटी जब कॉलेज में थीं तभी उन्होंने आने मॉडलिंग करियर की शुरुआत कर दी थी. 2005 में उन्होंने Elite Models India के साथ मॉडलिंग के लिए एग्रीमेंट किया था. हालांकि कॉलेज की पढ़ाई के कारण शुरुआत में उन्होंने पार्ट टाइम मॉडलिंग ही की थी.
<p style=”text-align: justify;”>साल 2008 में डायना पेंटी ने इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाई. इस दौरान एक्ट्रेस पेरिस और न्यूयॉर्क फैशन वीक जैसे बड़े इवेंट्स में शामिल हुईं. एक्ट्रेस Maybelline, Estée Lauder India और Garnier जैसे मशहूर ब्रांड्स के लिए विज्ञापन कर चुकी हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>’रॉकस्टार’ के लिए की थी वर्कशॉप्स
<p style=”text-align: justify;”>2025 में हाउटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में डायना ने बताया था कि रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी की फिल्म ‘रॉकस्टार’ (2011) के लिए उनकी डायरेक्टर इम्तियाज अली से मुलाकात हुई थी. उस वक्त उन्हें एक्टिंग के बारे में पता नहीं था, लेकिन फिल्म के लिए डायना ने वर्कशॉप्स भी ली थी. हालांकि इसके बावजूद इम्तियाज ने डायना से कहा था कि अभी वो रॉकस्टार के रोल के लिए तैयार नहीं हैं.
<p style=”text-align: justify;”>फिर सैफ-दीपिका की हिट फिल्म से डेब्यू
<p style=”text-align: justify;”>डायना ने सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की साल 2012 की हिट फिल्म ‘कॉकटेल’ से सफल डेब्यू किया था. कॉकटेल में काम डायना को इम्तियाज की सिफारिश पर ही मिला था. इसकी कहानी इम्तियाज ने ही लिखी थी. एक्ट्रेस को ‘हैप्पी भाग जाएगी’, ‘लखनऊ सेंट्रल’, ‘परमाणु’, ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’, ‘खानदानी शफाखाना’, ‘छावा’, ‘डिटेक्टिव शेरदिल’, ‘आजाद’ जैसी फिल्मों में भी देखा गया. 
By admin