<p style=”text-align: justify;”>एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच 22 नवंबर को खेला जाएगा. बीसीसीआई ने आज इंडिया-ए स्क्वॉड का ऐलान किया, जिसकी कमान तिलक वर्मा के हाथों में सौंपी गई है. रजत पाटीदार उपकप्तान हैं. अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी स्क्वॉड में हैं.
<p style=”text-align: justify;”>दोहा, कतर में 19 नवंबर से शुरू होने वाले एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए बीसीसीआई ने आज स्क्वॉड का ऐलान किया. टूर्नामेंट में इंडिया-ए 20 नवंबर को अपना पहला मैच खेलेगी, जो नेपाल के साथ है. ये मैच वेस्ट एन्ड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. संजू सैमसन के नहीं होने से साफ है कि अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ही सभी मैचों में ओपन करेंगे.
<p style=”text-align: justify;”>वैभव सूर्यवंशी कई मौकों पर पाकिस्तान के खिलाफ खेले हैं, जिसमें उनका जोश अलग ही लेवल पर रहता है. एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ वैभव ने 9 गेंदों में 15 रन बनाए थे, सैम अयूब ने उन्हें आउट कर सैंड ऑफ दिया था. इस पर काफी विवाद भी हुआ था. हालांकि भारत ने वो फाइनल जीत लिया था. अब वैभव के पास पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई कर बदला लेने का अच्छा मौका है.
<h3 style=”text-align: justify;”>22 नवंबर को भारत बनाम पाकिस्तान
<p style=”text-align: justify;”>इंडिया-ए अपना दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी, जो 22 नवंबर को वेस्ट एन्ड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. तीसरे मैच में इंडिया-ए की भिड़ंत यूएई से होगी, जो 24 नवंबर को यूनिवर्सिटीऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के ग्राउंड पर होगा.
<h3 style=”text-align: justify;”>राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया-ए टीम
<p style=”text-align: justify;”>अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज़ अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान.
<h3 style=”text-align: justify;”>राइजिंग स्टार्स एशिया कप का फॉर्मेट
<p style=”text-align: justify;”>इंडिया-ए ग्रुप B में है, जिसमें उनके साथ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नेपाल और पाकिस्तान की टीम हैं. ग्रुप A में बांग्लादेश-ए, श्रीलंका-ए, अफगानिस्तान-ए और हांगकांग, चीन टीम हैं. राउंड-रॉबिन फॉर्मेट के बाद प्रत्येक ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी और अन्य 2-2 टीमों का सफर खत्म हो जाएगा.
<p style=”text-align: justify;”>पहला सेमीफाइनल 26 और दूसरा 27 नवंबर को खेला जाएगा. रविवार, 29 नवंबर को खिताबी मुकाबला होगा.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड को 2 झटके, रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन वनडे सीरीज से बाहर; रिप्लेसमेंट का एलान
By admin