<p style=”text-align: justify;”>पिछले कुछ सालों से घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले सरफराज खान ने 2026 रणजी ट्रॉफी में 55 गेंद में शतक लगाने के बाद बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट मुझे सिर्फ घरेलू परिस्थितियों में टेस्ट क्रिकेट के लिए ही उपयोगी समझता है. यही कारण है कि उन्हें विदेशी दौरों पर टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना जा रहा है. सरफराज ने दावा किया कि चयनकर्ताओं या टीम प्रबंधन की ओर से उन्हें उनकी भूमिका को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है.
<p style=”text-align: justify;”>2026 रणजी ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ 55 गेंद में शतक लगाने वाले सरफराज खान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “जब मैं भारतीय टीम के साथ था तो मैंने यही सुना कि वे मुझे भारतीय परिस्थितियों में खेलने के लिए ज्यादा देख रहे हैं. हालांकि, किसी चयनकर्ता ने मुझसे सीधे तौर पर ऐसा नहीं कहा है.”
<p style=”text-align: justify;”>सरफराज ने विदेशी दौरों के लिए टीम में चयन नहीं होने पर हैरानी जताई. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में अभ्यास मैचों में बनाए गए शतकों का हवाला दिया. उन्होंने कहा, “जब मैं दक्षिण अफ्रीका गया था तो वहां अभ्यास मैच में भारत ए का प्रतिनिधित्व करते हुए 63 गेंदों में शतक बनाया था. इसके बाद इंग्लैंड में भी मैंने 76 गेंदों में 101 रन की पारी खेली थी. ऐसा नहीं है कि मैंने भारत के बाहर रन नहीं बनाए हैं. मैंने वहां भी रन बनाए हैं. यह चयनकर्ताओं का नजरिया है और उनका फैसला है. मेरा काम क्रिकेट खेलना है.”
<p style=”text-align: justify;”>बता दें कि 2024 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सरफराज खान ने 2024 में ही अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला. उन्होंने 6 टेस्ट मैचों में तीन अर्धशतक और एक शतक लगाया है. उनके नाम कुल 371 रन हैं. सरफराज ने अपने सभी छह टेस्ट मैच भारत में ही खेले हैं. श्रीलंका दौरे पर उन्हें साई सुदर्शन के चोटिल होने पर टीम इंडिया में चुना गया था, लेकिन प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- 
<p style=”text-align: justify;”>अभिषेक-वैभव ओपनर, एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान; तिलक कप्तान और पाटीदार उपकप्तान
By admin