प्रशांत वर्मा के डायरेक्शन में बनी ‘हनु-मैन’ तेलुगु सुपरहीरो फिल्म 12 जनवरी 2024 को रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी अंजनाद्रि नाम के काल्पनिक गांव में रहने वाले एक साधारण लड़के हनुमंथ के इर्द-गिर्द घूमती है. उसे भगवान हनुमान से जुड़ी दिव्य शक्तियां मिल जाती हैं. ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर अवेलेबल है.
नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी ये साइंस फिक्शन फिल्म 27 जून 2024 को रिलीज हुई थी. फिल्म में भविष्य की एक ऐसी दुनिया दिखाई गई है, जहां भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि के आने की भविष्यवाणी सच होने वाली है. कहानी में भैरव, अश्वत्थामा और सुमति जैसे किरदारों के जरिए माइथोलॉजी और फ्यूचरिस्टिक दुनिया को जोड़ा गया है. ये प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है.
ऋषभ शेट्टी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसकी कहानी कर्नाटक के तटीय इलाके की है, जहां जंगल की जमीन को लेकर संघर्ष देखने को मिलता है. फिल्म में पांजुरली दैव की मान्यता, स्थानीय लोककथाओं और इंसान-प्रकृति के गहरे रिश्ते को दिखाया गया है. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है.
’ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा'
अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा’ सितंबर 2022 को रिलीज हुई थी. रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म की कहानी शिवा नाम के एक डीजे की है, जिसे पता चलता है कि उसका आग से खास कनेक्शन है. इसके बाद वो अपनी शक्तियों को समझने और ब्रह्मास्त्र जैसे दिव्य हथियार को गलत हाथों में जाने से बचाने के मिशन पर निकलता है. ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर मौजूद है.
’कार्तिकेय 2′
तेलुगु फिल्म ‘कार्तिकेय 2′ 13 अगस्त 2022 को रिलीज हुई थी. इसकी कहानी डॉक्टर कार्तिकेय की है, जो भगवान कृष्ण से जुड़ी एक रहस्यमयी चीज की तलाश में निकलता है. इस सफर में उसे कई पुराने राज और ऐसी जानकारियां मिलती हैं, जिनका संबंध भगवान कृष्ण की विरासत से है. ये फिल्म जी5 पर देखी जा सकती है.
’तुम्बाड'
’तुम्बाड’ एक हॉरर-फैंटेसी फिल्म 12 अक्टूबर 2018 को रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी विनायक नाम के शख्स की है, जो खजाने की तलाश में हास्तर नाम के रहस्यमयी देवता से जुड़ा राज जानता है. ये कहानी इंसान के लालच और धन पाने की चाह में उसकी हदें पार करने के खतरनाक अंजाम को दिखाती है.