<p style=”text-align: justify;”>Samsung Phone : स्मार्टफोन इस्तेमाल करते समय कई बार ऐसी चीजें नजर आती हैं, जिन पर पहली बार में पहचान पाना मुश्किल होता है. खासकर जब डिस्प्ले पर अचानक छोटी-छोटी लाइट्स चमकने लगें. Samsung के कई यूजर्स ने भी अपने फोन में ऐसी लाइट्स नजर आने की जानकारी दी है. फोन की स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में कॉल के दौरान एक या एक से ज्यादा छोटे चमकते डॉट्स दिखाई देते हैं. इन्हें देखकर ऐसा लग सकता है कि डिस्प्ले में कोई खराबी आ गई है, लेकिन असल में इनका संबंध फोन के एक खास सेंसर से है. Samsung के मुताबिक, ये लाइट्स किसी मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट का संकेत नहीं हैं, बल्कि फोन के सामान्य कामकाज का हिस्सा हैं. तो आइए जानते हैं कि फोन की स्क्रीन पर छोटे-छोटे डॉट्स क्यों दिखाई देते हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>फोन की स्क्रीन पर क्यों दिखाई देते हैं छोटे-छोटे डॉट्स?
<p style=”text-align: justify;”>Samsung के कुछ स्मार्टफोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर डिस्प्ले के नीचे लगाया गया है. यही सेंसर फोन कॉल के दौरान यह पता लगाने का काम करता है कि फोन किसी चीज या चेहरे के कितना करीब है. जब यूजर फोन को कान के पास ले जाता है, तो यह सेंसर स्क्रीन को बंद कर देता है. इससे बातचीत के दौरान गलती से स्क्रीन टच होने या कोई दूसरा फीचर एक्टिव होने की आशंका कम हो जाती है. इस सेंसर की तकनीक इंफ्रारेड किरणों पर काम करती है. सेंसर स्क्रीन के पीछे से इंफ्रारेड किरणें भेजता है और उनका रिफ्लेक्शन पहचानकर दूरी का अंदाजा लगाता है. इसी प्रक्रिया के दौरान कुछ परिस्थितियों में स्क्रीन पर छोटी चमकती लाइट्स दिखाई दे सकती हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें - Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
<p style=”text-align: justify;”>Samsung के अलग-अलग फोन में दिखते हैं अलग डॉट्स
<p style=”text-align: justify;”>Samsung के सभी स्मार्टफोन में ये डॉट्स एक जैसे नहीं दिखते है. इस तरह के डॉट्स सबसे पहले Galaxy S10 सीरीज में देखने को मिले थे. इन फोन में कंपनी ने प्रॉक्सिमिटी सेंसर को डिस्प्ले के नीचे लगाया था. इसके बाद Galaxy S20 और S21 सीरीज के कुछ यूजर्स ने स्क्रीन पर दो चमकती हुई लाइट्स दिखाई देने की जानकारी दी. वहीं,Galaxy S21 FE में दो डॉट्स नजर आते हैं, लेकिन ये चमकते नहीं हैं, बल्कि एक ही जगह बने रहते हैं. इसके अलावा Galaxy S23 में चार डॉट्स और Galaxy S25 FE में तीन हरे डॉट्स दिखाई देने की जानकारी सामने आई है. 
<p style=”text-align: justify;”>क्या इन लाइट्स को बंद कर सकते हैं?
<p style=”text-align: justify;”>Samsung के अनुसार, ये डॉट्स प्रॉक्सिमिटी सेंसर के नॉर्मल तरीके से काम करना का हिस्सा हैं. ऐसे में कंपनी इन्हें किसी खराबी के तौर पर नहीं देखती और इन्हें ठीक करने या बंद करने के लिए अलग से कोई तरीका नहीं देती है,हालांकि हर Samsung फोन में यह स्थिति देखने को नहीं मिलती है. Galaxy S24 Ultra, S25 Ultra और S26 Ultra जैसे नए फ्लैगशिप मॉडल में इन डॉट्स के दिखाई देने की जानकारी नहीं है. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें - कीबोर्ड के साथ माउस भी डेवलपर स्पेशल, Logitech ने पेश किया नया एडिशन