<p style=”text-align: justify;”>भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार (04 नवंबर) से पांच मैचों की वनडे सीरीज की आगाज हो रहा है, जिसको लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. सीरीज में भारत की तरफ से सबके फेवरेट रोहित शर्मा और <a title=”विराट कोहली” href=”https://www.abplive.com/topic/virat-kohli” data-type=”interlinkingkeywords”>विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे, जिन्हें हमेशा ही फैंस मैदान पर देखना पसंद करते हैं. दोनों ही दिग्गज भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं क्योंकि टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली गई थी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 3-2 से सीरीज पर कब्जा किया था. सीरीज में दोनों ही टीमों की तरफ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली थी. अब वनडे की बारी है, जिसमें खेलने के लिए टीमों को कुछ ठहराव की भी जरूरत होती है. तो आइए जानते हैं कि आप भारत और न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज को फ्री में कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं. 
<h3 style=”text-align: justify;”>भारत-न्यूजीलैंड का पहला वनडे कब होगा?
<p style=”text-align: justify;”>भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे बुधवार (04 नवंबर) को खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत सुबह 7:30 बजे से होगी. टॉस आधा घंटा पहले 7 बजे होगा.
<h3 style=”text-align: justify;”>कहां होगा भारत-न्यूजीलैंड का पहला वनडे?
<p style=”text-align: justify;”>भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. 
<h3 style=”text-align: justify;”>भारत में फ्री में कैसे देखें लाइव?
<p style=”text-align: justify;”>भारत-न्यूजीलैंड के पहले वनडे को भारत में डीडी की फ्री डिश के जरिए डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. 
<h3 style=”text-align: justify;”>सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारण 
<p style=”text-align: justify;”>सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले सभी मैचों (मौजूदा टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज) का आधिकारिक प्रसारणकर्ता (Broadcaster) है. वनडे सीरीज के मैच भी सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए टीवी पर लाइव प्रसारित किए जाएंगे. 
<h3 style=”text-align: justify;”>कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?
<p style=”text-align: justify;”>भारत और न्यूजीलैंड के वनडे सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप और वेबसाइट पर की जाएगी; यहां आप मैच को मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर देख पाएंगे. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: <a title=”गोलकीपर से टक्कर, फुटबॉलर की मौत; दहल गया खेल जगत” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/footballer-jesus-de-miguel-dies-on-after-collision-with-goalkeeper-know-details-in-hindi-3210693″ target=”_self”>गोलकीपर से टक्कर, फुटबॉलर की मौत; दहल गया खेल जगत
By admin