<p style=”text-align: justify;”>ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर टेस्ट के नंबर वन गेंदबाज बन गए. बुधवार (04 नवंबर) को जारी हुई आईसीसी की ताजा रैंकिंग में कई बड़े बदलाव देखने को मिले. स्टार्क ने दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसन को पछाड़ते हुए एक बार फिर खुद को नंबर-1 पर काबिज कर लिया. स्टार्क के पास 881 रेटिंग प्वाइंट्स हैं, जबकि यानसन के पास 875 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. स्टार्क ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 9 विकेट लिए थे, जिसके चलते उन्होंने रैंकिंग में एक पायदान की छलांग लगाई. 
<p style=”text-align: justify;”>टेस्ट के अलावा टी20 रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिले. भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 2 पायदान की छलांग लगाकर खुद को 7वें स्थान पर काबिज कर लिया है. अय्यर को मिलकर टी20 बैटिंग की टॉप-10 रैंकिंग कुल तीन भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं. अभिषेक शर्मा पहले पायदान पर हैं, जबकि ईशान किशन ने तीसरे नंबर पर कब्जा किया हुआ है. 
𝗕𝗔𝗖𝗞 𝗧𝗢 𝗧𝗛𝗘 🔝 Mitchell Starc reclaims the pole position in the ICC Men’s Test Bowling Rankings 👑 More details ➡️https://t.co/hd3yd4FVUk https://t.co/D2H3gEdgdJ
— ICC (@ICC) November 4, 2026
<h3 style=”text-align: justify;”>अफ्रीका के साइमन हार्मर ने लगाई 9 पायदान की छलांग 
<p style=”text-align: justify;”>अफ्रीकी स्पिनर साइमन हार्मर ने टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में 9 पायदान की लंबी छलांग लगाई. अब वह 7वें पायदान पर आ गए हैं. साइमन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 10 विकेट अपने नाम किए थे. इसके साथ टॉप-10 में 3 अफ्रीकी गेंदबाज शामिल हो गए हैं. कगिसो रबाडा नंब-8 पर हैं. टॉप-5 में स्टार्क पहले, यानसन दूसरे, न्यूजीलैंड के मेट हेनरी तीसरे, इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन चौथे और भारत के <a title=”जसप्रीत बुमराह” href=”https://www.abplive.com/topic/jasprit-bumrah” data-type=”interlinkingkeywords”>जसप्रीत बुमराह पांचवें पायदान पर हैं. 
<h3 style=”text-align: justify;”>मार्को यानसन ऑलराउंडर रैंकिंग में नंबर-1
<p style=”text-align: justify;”>यानसन केप टाउन के तीसरे टेस्ट में केवल तीन विकेट ही ले सके. लेकिन उन्होंने मुकाबले में बल्ले से अहम योगदान देते हुए 50 रनों की पारी खेली थी. इस प्रदर्शन ने उन्हें टेस्ट की ऑलराउंडर रैंकिंग में पहले पायदान पर बरकरार रखा है. यहां भारत के रवींद्र जडेजा दूसरे, दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर तीसरे, बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज चौथे और साइमन हारमर पांचवें पायदान पर हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: <a title=”0 पर आउट होने वाले रोहित ने बदला मैच! NZ को पहला वनडे हराकर शुभमन गिल का बड़ा बयान” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/shubman-gill-give-credit-to-rohit-sharma-who-out-on-zero-for-match-momentum-change-in-ind-vs-nz-1st-odi-3211077″ target=”_self”>0 पर आउट होने वाले रोहित ने बदला मैच! NZ को पहला वनडे हराकर शुभमन गिल का बड़ा बयान
By admin