<p style=”text-align: justify;”>भारत के सुरक्षा इंटेलिजेंस को जानने के लिए धुरंधर फिल्म देखने का सुझाव देने वाले अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी के राज्य मंत्री बालो राजा के बयान पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने राज्यमंत्री के बयान पर असहमति जताते हुए कहा कि धुरंधर देखों, आपने क्या कहा? हां, मैंने देखा और मैं पूरी तरह सहमत नहीं हूं. प्रिय मंत्री जी कृपया धुरंधर पर मेरे विचार सुने. 
<p style=”text-align: justify;”>शशि थरूर ने एक्स पोस्ट में इस बयान के साथ Dr. Shashi Tharoor Official यूट्यूब चैनल का एक वीडियो लिंक भी साझा किया है. यह वीडियो शशि थरूर ने धुरंधर फिल्म देखते हुए, फिल्म की समीक्षा करते हुए बनाया है. 
Watch “Dhurandhar”, did you say? Well, I did and I don’t entirely agree. Dear Minister, please hear my thoughts on “Dhurandhar” on @YouTube: https://t.co/jWZkVGU6nJ
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) October 29, 2026
<p style=”text-align: justify;”>राज्य मंत्री बालो राजा का कहना है कि जब आप एक डीआईजी हैं तो ऐसे बयान क्यों देते हैं? खुद को कमजोर क्यों समझते हैं. भारत मजबूत है. आपने देखा होगा. धुरंधर फिल्म के जरिए आप भारत के इंटेलिजेंस की ताकत को समझ सकते हैं. बालो राजा का बयान उस पर आया है, जब ITBP के डीजी ने चीन के सैनिकों से बॉर्डर पर टकराव की स्थिति को स्वीकार करते हुए बयान दिया था. 
<p style=”text-align: justify;”>ITBP के कमिश्नर कपूर ने क्या बयान दिया था? 
<p style=”text-align: justify;”>दरअसल, पूरा विवाद उस घटनाक्रम के इर्द गिर्द है, जिसमें ITBP के कमिश्नर शत्रुजीत सिंह कपूर ने कहा था कि अरुणाचल प्रदेश की बॉर्डर के कई स्थानों पर आमना सामना की स्थिति बनी हुई है. इस दौरान उन्होंने इन टकरावों को संभालने के लिए बनी शौर्य कमांडो टीमों की भूमिका की सराहना की थी. इसके अलावा उन्होंने हथियारों और उपकरणों को आधुनिक बनाने और ड्रोन युद्ध सहित सुरक्षा से जुड़ी बदलती चुनौतियों का सामना करने के लिए अपनी क्षमताओं को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया था. 