<p style=”text-align: justify;”>उमा काशवी (काश्वी कंदिकुप्पा) महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में बिकने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनीं. बुधवार (28 अक्टूबर) को आगामी सीजन यानी WPL 2027 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 15 साल की उमा काशवी को 10 लाख रुपये की बेस प्राइस पर अपना हिस्सा बनाया. घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलने वाली उमा ने ऑक्शन के बाद दिल्ली कैपिटल्स का शुक्रिया अदा किया. इसके अलावा उन्होंने टीम की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स के बारे में दिल खोलकर बात की. 
<p style=”text-align: justify;”>काशवी ने बताया कि वह जेमिमा को पहले से ही जानती हैं. दिल्ली की तरफ से भी सोशल मीडिया एक कोलाज तस्वीर शेयर की गई, जिसमें उमा को जेमिमा रोड्रिग्स के अलावा बाकी तमाम खिलाड़ियों के साथ देखा गया. कैप्शन में लिखा गया, “जेमी के साथ और सेल्फी जल्द ही उमा.”
More selfies with Jemi sooon, Uma 💙❤️ https://t.co/C1Oj2EWVN1
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 28, 2026
<h3 style=”text-align: justify;”>दिल्ली से जुड़ने पर क्या बोलीं उमा काशवी?
<p style=”text-align: justify;”>स्टार स्पोर्ट्स की एक वीडियो उमा ने कहा, “जब मुझे इस बारे में पता चला, तो मुझे बहुत खुशी हुई. मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की है. मैं दिल्ली कैपिटल्स की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह मौका दिया. मैं बहुत कुछ सीख सकती हूं और खुद को एक्सप्रेस कर सकती हूं.”
”𝙄 𝙬𝙤𝙪𝙡𝙙 𝙡𝙤𝙫𝙚 𝙩𝙤 𝙢𝙚𝙚𝙩 𝙅𝙚𝙢𝙞 𝙖𝙣𝙙 𝙥𝙡𝙖𝙮 𝙪𝙣𝙙𝙚𝙧 𝙝𝙚𝙧” 💙❤️ https://t.co/Hjw06Lqkcv
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 28, 2026
<h3 style=”text-align: justify;”>जेमिमा रोड्रिग्स के बारे में क्या बोलीं उमा काशवी?
<p style=”text-align: justify;”>उमा ने आगे दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स को लेकर कहा, “मैं जेमी मिलना चाहूंगी और उनके अंडर खेलना चाहूंगी. मैं उन्हें अपने बचपन से जानती हूं. अब उनके अंडर में खेलना, मैं बहुत आभारी हूं और यह बहुत अच्छा अवसर है. मुझे लगता है कि वह एक चीज काफी अच्छी कर रही हैं, गेम को लेकर उनका नजरिया बेखौफ है. वह आउट होने के बारे में ज्यादा नहीं सोचती हैं. वह जाकर खुद को एक्सप्रेस करती हैं. मैं भी यही करना चाहती हूं कि बस जाऊं और खुद को एक्सप्रेस करूं.”
The beginning of something special for Uma Kashvi in 💙❤️ https://t.co/x5F1p1ex2L
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 28, 2026
<h3 style=”text-align: justify;”>दिल्ली कैपिटल्स ने 4 खिलाड़ियों को खरीदा 
<p style=”text-align: justify;”>दिल्ली ने मिनी ऑक्शन में 4 खिलाड़ियों को खरीदा. उनकी सबसे महंगी पिक किरण नवगिरे (75 लाख) रहीं. इसके अलावा टीम ने उमा काशवी (10 लाख), किर्स्टी गॉर्डन (10 लाख) और नजमा खान (10 लाख) को खरीदा. 
<h3 style=”text-align: justify;”>WPL 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड 
<p style=”text-align: justify;”>एनाबेल सदरलैंड, चिनेले हेनरी, दीया यादव, जेमिमाह रोड्रिग्ज, लौरा वोल्वार्ड्ट, लुसी हैमिल्टन, ममता मादीवाला, मारिजैन कप्प, मिन्नू मणि, एन श्री चरणानी, नंदनी शर्मा, निकी प्रसाद, शैफाली वर्मा, किरण नवगिरे, किर्स्टी गॉर्डन, उमा काशवी, किर्स्टी गॉर्डन, नाजमा खान.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: <a title=”शतक और ‘5 विकेट हॉल’, सरफराज के बाद छोटे भाई मुशीर खान ने रणजी में उगली आग” href=”https://www.abplive.com/sports/musheer-khan-century-and-six-wickets-for-mumbai-against-haryana-in-ranji-trophy-2026-27-3208070″ target=”_self”>शतक और ‘5 विकेट हॉल’, सरफराज के बाद छोटे भाई मुशीर खान ने रणजी में उगली आग
By admin