<p style=”text-align: justify;”>बंगाल की खाड़ी से आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ रहे भीषण चक्रवाती तूफान मुरासु के चलते हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. सोमवार को विजयवाड़ा, विशाखापट्टनम, तिरुपति और चेन्नई एयरपोर्ट से कम से कम 30 डॉमेस्टिक फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>इनमें IndiGo और Air India Express की सेवाएं शामिल हैं. खराब मौसम, तेज हवाओं और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर एहतियातन उड़ानें रद्द की गई हैं. एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपनी संबंधित एयरलाइन के माध्यम से फ्लाइट स्टेटस की पुष्टि करने की अपील की है.
<p style=”text-align: justify;”>चेन्नई एयरपोर्ट की रद्द की गईं फ्लाइट
<p style=”text-align: justify;”>इधर, जो फ्लाइट्स रद्द हुई हैं, उनमें चेन्नई एयरपोर्ट से 11 उड़ाने हैं. इनमे्ं 6ई 7304 – विजयवाड़ा से चेन्नई, 6ई 7305 – चेन्नई से विजयवाड़ा, 6ई 7306 – विजयवाड़ा से चेन्नई, 6ई 7365 – चेन्नई से राजमुंदरी, राजमुंदरी से चेन्नई, 6ई 7398 – कडप्पा से चेन्नई, 6ई 7397 – चेन्नई से कडप्पा, 6ई 7357 – चेन्नई से त्रिची, 6ई 7358 – त्रिची से चेन्नई, 6ई 7363 – चेन्नई से त्रिची, 6ई 7364 – त्रिची से चेन्नई की फ्लाइट्स शामिल हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>विजयवाड़ा एयरपोर्ट से ये फ्लाइट हुईं कैंसिल
<p style=”text-align: justify;”>इसके अलावा विजयवाड़ा एयरपोर्ट सें इंडिगो की फ्लाइट्स हैं. इनमें 6ई 7730/7304 – विशाखापत्तनम-विजयवाड़ा-चेन्नईं, 6ई 7215/7708 – बेंगलुरु-विजयवाड़ा-तिरुपति, 6ई 6263/6327 – हैदराबाद-विजयवाड़ा-हैदराबाद, 6ई 7707/7216-तिरुपति-विजयवाड़ा-बेंगलुरु, 6ई 7305 – चेन्नई-विजयवाड़ा-कुर्नूल, 6ई 7223/7224 – बेंगलुरु-विजयवाड़ा-बेंगलुरु, 6ई 2580/2581 – हैदराबाद-विजयवाड़ा-हैदराबाद, 6ई 7306 – कुरनूल-विजयवाड़ा-चेन्नई, 6ई 5158 / 5127 – मुंबई–विजयवाड़ा–मुंबई, 6E 7247 / 7246 – बेंगलुरु–विजयवाड़ा–बेंगलुरु की फ्लाइट शामिल हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>विशाखापट्टनम से रद्द हुईं फ्लाइट्स
<p style=”text-align: justify;”>इनके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस, IX 2413 / 2414 – विशाखापट्टनम–विजयवाड़ा–विशाखापट्टनम, IX 2405 / 2406 – हैदराबाद–विजयवाड़ा–हैदराबाद, विशाखापट्टनम एयरपोर्ट फ्लाइट को रद्द किया गया है इनके अलावा , 6E 714 – हैदराबाद रूट, 6E 716 – हैदराबाद रूट, 6E 7701 – तिरुपति रूट, 6E 7702 – तिरुपति रूट, 6E 7730 विजयवाड़ा रूट की फ्लाइट्स शामिल हैं. तिरुपति एयरपोर्ट, विजयवाड़ा, विशाखापट्टनम और बेंगलुरु को जोड़ने वाली इंडिगो की उड़ानें प्रभावित हुई हैं.v