<p style=”text-align: justify;”>’हर बड़े सपने की शुरुआत एक छोटी-सी ख्वाहिश से होती है.’ स्टार प्लस के ‘इंडिया के टॉप 1%’ में बड़ी रकम जीतने की बातें अक्सर उन सपनों तक पहुँच जाती हैं, जिन्हें पूरा करने की उम्मीद लेकर प्रतियोगी शो में आते हैं. खेल के बीच अनिल कपूर उनसे उनकी ज़िंदगी, परिवार और ख्वाहिशों के बारे में बात करते हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>इन बातचीतों में कभी उनकी अपनी यादें ताज़ा हो जाती हैं, तो कभी बॉलीवुड के दोस्तों से जुड़े दिलचस्प किस्से सामने आते हैं. आने वाले एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही होगा, जब अनिल एक प्रतियोगी से पूछेंगे कि अगर वह एक करोड़ रुपये जीत गईं, तो उनका क्या करेंगी. प्रतियोगी की मुंबई में ‘मन्नत’ जैसा समुद्र के किनारे घर खरीदने की ख्वाहिश सुनकर उन्हें अपने करीबी दोस्त <a title=”शाहरुख खान” href=”https://www.abplive.com/topic/shah-rukh-khan” data-type=”interlinkingkeywords”>शाहरुख खान का सपना याद आ जाता है. 
<p style=”text-align: justify;”>अनिल बताते हैं कि कैसे उन्होंने शाहरुख को यह सपना पूरा करते देखा. साथ ही, वह इस बंगले से अपना एक खास जुड़ाव भी साझा करते हैं. शाहरुख का घर बनने से पहले अनिल ने इसी जगह अपनी फिल्म ‘तेज़ाब’ की शूटिंग की थी.
<p style=”text-align: justify;”>शाहरुख से पहली मुलाकात
शाहरुख से अपनी पहली मुलाकात याद करते हुए अनिल कपूर ने कहा, ‘शाहरुख साहब और मैं कई सालों से बहुत अच्छे दोस्त हैं. मैं ‘बेनाम बादशाह’ की शूटिंग कर रहा था, तब वह मुझसे मिलने आए थे. जब मैंने उन्हें देखा और उनकी आँखों में देखा, तो मुझे लगा कि वह बहुत बड़े स्टार बनेंगे. वहीं से हमारी जान-पहचान हुई और वक्त के साथ हमारी दोस्ती गहरी होती गई.'
शाहरुख के सपने का ज़िक्र करते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘हम अक्सर कार्टर रोड पर मिलते थे, जहां उनका एक फ्लैट था. उनका भी सपना था कि समुद्र के सामने एक शानदार बंगला हो, और उन्होंने वह सपना पूरा किया. मुझे याद है, उन्होंने मेरे सामने ही ‘मन्नत’ खरीदा था. उनके वहाँ रहने आने से पहले मैंने भी उसी बंगले में ‘तेज़ाब’ की शूटिंग की थी.'