<p style=”text-align: justify;”>डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दर्शकों की तरफ से बहुत प्यार मिल रहा है. इसी में एक्टर अनुपम खेर ने फिल्म की जमकर तारीफ़ की.  एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म देखते समय उनकी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे और स्टॉकहोम में फिल्म को मिल रही प्रशंसा से उन्हें गर्व भी महसूस हो रहा था.
<p style=”text-align: justify;”>अनुपम खेर बोले- 100 साल बाद बनी ऐसी फिल्म
<p style=”text-align: justify;”>अनुपम खेर ने अपने शेयर किए हुए वीडियो में कहा कि ‘मैं अभी फिल्म ‘रामायण’ देखकर आया हूं और क्या कमाल की फिल्म है, ऐसा लगता है कि इस पर प्रभु श्री रामचंद्र जी का हाथ था. मुझे लगता है कि 100 साल से भी ज्यादा समय बाद इकलौती बेहतरीन फिल्म अब रिलीज हुई है. आमतौर पर मेरे पास अपनी बात कहने के लिए शब्दों की कमी नहीं होती है, लेकिन आज मेरे पास अपने भावों को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं.'
<p style=”text-align: justify;”>अनुपम खेर ने बताया कि स्टॉकहोम में फिल्म को देखने के लिए कई युवा भी मौजूद थे, जो फिल्म की बहुत तारीफ़ कर रहे थे. उन्होंने कहा, ‘वहां के युवा बच्चे भी फिल्म देखने के लिए आए थे और फिल्म देखने के बाद जब वे तारीफ कर रहे थे, तो मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा था. क्योंकि यह हमारे देश की फिल्म है, हमारी संस्कृति की विरासत है. फिल्म की पूरी टीम ने कमाल का काम किया है.'
<p style=”text-align: justify;”>अनुपम खेर ने आगे कहा कि, ‘रणबीर कपूर ने कमाल का काम किया है, एक एक्टर के तौर पर उनकी यह खूबसूरती है कि उन्होंने बहुत अच्छे से काम किया है. उनका यह किरदार सालों तक याद किया जाएगा. पहले अरुण गोविल ने प्रभु श्रीराम का किरदार निभाया था और रणबीर, तुमने उस सोच को तोड़ दिया. उस रामायण के जादू को बरकरार रखते हुए तुमने कुछ ऐसा बना दिया है, जो सच में कमाल है. यश, आपने तो कमाल कर दिया है. 3 घंटे लगातार दर्शकों को बांधकर रखना, फोकस, एनर्जी और ताकत को खोए बिना, बड़ी बात है. मुझे साई पल्लवी भी मां सीता के रोल में पसंद आईं. सीता का रोल मुश्किल है, क्योंकि वे सिर्फ सिंपल और सुंदर ही नहीं हैं बल्कि महान नारी, एक योद्धा, त्याग करने वाली और अपने पति की शक्ति हैं.'
<p style=”text-align: justify;”>जटायु की आवाज बने अनुपम खेर
<p style=”text-align: justify;”>एक्टर ने बताया कि फिल्म में जटायु के किरदार को अपनी आवाज दी है. उन्होंने कहा, ‘जटायु की लड़ाई देखकर मैं बहुत खुश हुआ. ये फिल्म का सबसे बड़ा हाईलाइट सीन है, मुझे अपनी डबिंग और फिल्म के नैरेशन से भी बहुत खुशी हुई.
<p style=”text-align: justify;”>आखिरी सीन भी बहुत अच्छा था, उसमें सनी देओल जी की हल्की-सी झलक भगवान हनुमान के अवतार में देखने को मिली.’एक्टर ने बताया कि वह कहीं भी जाते हैं, तो अपने साथ भगवान की तस्वीर लेकर जाते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म देखते वक्त उनकी आंखों से आंसू रुक नहीं रहे थे.
<p style=”text-align: justify;”>सिनेमाघर में गूंजे जय श्रीराम के नारे
<p style=”text-align: justify;”>एक्टर ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘स्टॉकहोम में करीब पांच सौ लोगों से भरे हुए हॉल में रामायण देखकर अभी लौटा हूं. मेरा दिल खुशी से भरा हुआ है, मैं बहुत खुश हूं और मुझे गर्व है कि हमारे भारत में इतनी शानदार फिल्म बनी है. ये मेरे लिए गर्व की बात है कि जटायु के किरदार और फिल्म की शुरुआत में नैरेशन के जरिए मैं भी इस फिल्म का हिस्सा हूं. मेरे लिए ये भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है और देखने में ये अब तक की सबसे शानदार फिल्म है.'
<p style=”text-align: justify;”>अनुपम ने बताया कि पूरे सिनेमाघर में जय श्रीराम के नारे लगाए जा रहे थे. उन्होंने लिखा, ‘सच में, मैंने ऐसा कुछ पहले कभी नहीं देखा. जब फिल्म खत्म हुई तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा. लोग ‘जय श्री राम’ बोल रहे थे. स्टॉकहोम में बैठकर वो जोश और वो भावना महसूस करना अपने आप में एक यादगार एक्सपीरियंस था. इस साढ़े सात मिनट के वीडियो में मैं वही एक्सपीरियंस आपसे शेयर कर रहा हूं. इसे मेरा रिव्यू मत कहिए, इसे दिल से निकली तारीफ कहिए! मुझे जो महसूस हुआ, वही मैंने कहा है. बाकी आप खुद सुन लीजिए. इस फिल्म से जुड़े हर कलाकार, हर टेक्नीशियन और पूरी टीम को दिल से बधाई! आपने हमें गर्व महसूस करने का शानदार मौका दिया है. जय श्री राम. जय हिंद.'
अभी-अभी स्टॉकहोम के एक खचाखच भरे हॉल में करीब पाँच सौ लोगों के साथ रामायण देखकर लौटा हूँ। मन प्रफुल्लित है। खुश हूँ। और गर्व से भरा हुआ हूँ कि हमारे भारत में ऐसी अद्भुत फिल्म बनी है! इस बात का भी सौभाग्य और गर्व है कि जटायु की भूमिका में और इस फ़िल्म के शुरू के नैरेशन के ज़रिए मैं इस फिल्म का एक हिस्सा हूँ। 🙏🏻 मेरे लिए यह भारतीय सिनेमा के इतिहास की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। और दृश्यात्मक रूप से इतनी शानदार फिल्म मैंने आज तक नहीं देखी। सच में नहीं देखी!❤️ फिल्म खत्म हुई तो हॉल तालियों से गूँज उठा। लोग “जय श्री राम” के जयकारे लगा रहे थे। स्टॉकहोम में बैठकर उस उत्साह और उस भाव को महसूस करना अपने आप में एक अविस्मरणीय अनुभव था।इस साढ़े सात मिनट के वीडियो में उसी अनुभव को आपसे बाँट रहा हूँ। इसे मेरा रिव्यू कहने की जगह दिल से निकली प्रशंसा कहिए! जो महसूस किया, वही कहा है। बाकी आप सुन लीजिए। ❤️ इस फिल्म से जुड़े हर कलाकार, हर तकनीशियन और पूरी टीम को हृदय से बधाई! आपने गर्व करने का एक अद्भुत अवसर दिया है। जय श्री राम! जय हिंद! 🚩🇮🇳❤️ @malhotra_namit @WorldOfRamayana
— Anupam Kher (@AnupamPKher) November 5, 2026
By admin