<p style=”text-align: justify;”>हॉलीवुड में कई बेहतरीन हॉरर फिल्में बनी हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है. इन फिल्मों की कहानी से लेकर डरावने सीन तक इतने शानदार हैं कि देखने वालों की रूह कांप जाती है. कुछ फिल्मों में भूतों का खौफ है, तो कुछ में ऐसी डरावनी घटनाएं दिखाई गई हैं, जिन्हें देखकर रात में अकेले सोना मुश्किल हो सकता है.
<p style=”text-align: justify;”>अगर आपको भी हॉरर फिल्में देखना पसंद है, तो आइए जानते हैं हॉलीवुड की ऐसी ही 5 सबसे डरावनी फिल्मों के बारे में.
<p style=”text-align: justify;”>’द एक्सॉर्सिस्ट’ 
साल 1973 में रिलीज हुई हॉलीवुड की मशहूर हॉरर फिल्म ‘द एक्सॉर्सिस्ट’ को आज भी दुनिया की सबसे डरावनी फिल्मों में गिना जाता है. फिल्म में एलेन बर्स्टिन, लिंडा ब्लेयर और जेसन मिलर लीड रोल में नजर आए थे. इसकी कहानी 12 साल की एक लड़की रेगन की है, जिसके शरीर में अचानक एक शैतानी आत्मा का वास हो जाता है. ये प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.
<p style=”text-align: justify;”>’हेरेडिटरी’ 
साल 2018 में रिलीज हुई ‘हेरेडिटरी’ एक साइकोलॉजिकल और सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है. ये अपने डरावने माहौल और चौंकाने वाले ट्विस्ट के लिए जानी जाती है. फिल्म में टोनी कोलेट, एलेक्स वोल्फ और मिली शैपिरो लीड रोल में हैं. इसकी कहानी ग्राहम परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां दादी की मौत के बाद एक के बाद एक अजीब घटनाएं होने लगती हैं. फिल्म का डरावना क्लाइमेक्स दर्शकों को हैरान कर देता है. ये जी5 पर देखी जा सकती है.
<p style=”text-align: justify;”>’द कॉन्ज्यूरिंग’ 
साल 2013 में आई ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ हॉलीवुड की सबसे चर्चित हॉरर फिल्मों में से एक है. इसमें पैट्रिक विल्सन और वेरा फार्मिगा ने एड और लॉरेन वॉरेन का किरदार निभाया है. फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार की है, जो नए घर में शिफ्ट होने के बाद अजीब और डरावनी घटनाओं का सामना करता है. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
<p style=”text-align: justify;”>’सिनिस्टर’ 
साल 2012 में रिलीज हुई ‘सिनिस्टर’ में एथन हॉक, जूलियट राइलेंस और जेम्स रैनसोन लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म की कहानी एलिसन नाम के एक क्राइम राइटर की है, जो अपने परिवार के साथ एक ऐसे घर में रहने पहुंचता है, जहां पहले एक खौफनाक हत्या हुई थी. घर में उसे कुछ पुरानी वीडियो रिकॉर्डिंग मिलती हैं, जिनमें कई परिवारों की डरावनी मौतें दिखाई देती हैं. इसे आप प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं.
<p style=”text-align: justify;”>’द टेक्सास चेन सॉ मैसेकर’ 
साल 1974 में रिलीज हुई ‘द टेक्सास चेन सॉ मैसेकर’ को हॉरर सिनेमा की सबसे खौफनाक फिल्मों में गिना जाता है. इसमें मर्लिन बर्न्स, पॉल ए. पार्टेन और एडविन नील लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म की कहानी पांच दोस्तों की है, जो सफर के दौरान टेक्सास के एक सुनसान इलाके में पहुंच जाते हैं. ये फिल्म भी प्राइम वीडियो है.