<p style=”text-align: justify;”>भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मैच रविवार, 1 नवंबर को खेला जाएगा. इस बार दोनों टीमें हैमिल्टन के सेडन पार्क में भिड़ेंगी. यह मैच भी हाई स्कोरिंग हो सकता है. शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर टीम इंडिया पहले ही सीरीज जीत चुकी है. हालांकि, चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी थी. दोनों ही टीमें जीत के साथ टी20 सीरीज को समाप्त करने की कोशिश करेंगी. हालांकि, तीसरे टी20 में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले वैभव सूर्यवंशी चौथे टी20 में नहीं खेले थे. माना जा रहा है कि उन्हें पांचवें टी20 में मौका मिल सकता है. हालांकि, अभी तक वैभव को इस सीरीज में तब मौका मिला था, जब ईशान किशन चोटिल हो गए थे, लेकिन अब उन्हें संजू सैमसन की जगह मौका मिल सकता है. 
<p style=”text-align: justify;”>सैमसन ने इस सीरीज में 67, 14, 18 और 4 रन बनाए हैं. टीम प्रबंधन का उन्हें पूरा समर्थन हासिल है, लेकिन एक ब्रेक से वह खोई लय हासिल कर सकते हैं. 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. भुवनेश्वर ने तीन मैचों में एक ही विकेट लिया और उनका इकॉनॉमी रेट 12 के आसपास रहा है. अर्शदीप अकेले भारतीय गेंदबाज हैं, जिनका इकॉनॉमी रेट इस सीरीज में 10 से कम रहा है. 
<p style=”text-align: justify;”>चौथे टी20 में मयंक यादव, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह की तिकड़ी खेली थी, लेकिन पांचवें टी20 में प्रिंस की जगह आकिब नबी डार को मौका दिया जा सकता है. वहीं स्पिन विभाग में अक्षर पटेल की जगह कुलदीप यादव या वरुण चक्रवर्ती की एंट्री स्पिन हो सकती है. 
<p style=”text-align: justify;”>पांचवें टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी/शिवम दुबे, आकिब नबी डार/अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/वरुण चक्रवर्ती, मयंक यादव और अर्शदीप सिंह
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- 
<p style=”text-align: justify;”>दक्षिण अफ्रीका को सालों याद रहेगी यह जीत, तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा; बने नंबर-1