<p style=”text-align: justify;”>सुरक्षा संबंधी खतरे को देखते हुए, बेंगलुरु से लखनऊ जा रही इंडिगो फ्लाइट को अचानक से दोबारा बेंगलुरु भेजना पड़ा है. इसकी वजह विमान के अंदर मिला एक नोट है, जिसमें लिखा है कि अगर नजरंदाज किया गया तो अंजाम भुगतना होगा. 
<p style=”text-align: justify;”>एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा है कि शनिवार को बेंगलुरु से लखनऊ जा रही इंडिगो की उड़ान कुछ देर बाद वापस लौट आई. विमान को सुरक्षा संबंधी खतरे की सूचना मिलने के बाद यह प्रक्रिया की गई. पायलटों ने तय मानकों के तहत विमान को वापस मोड़ने का फैसला किया. साथ ही संबंधित अधिकारियों को सूचित किया. 6E 451 नंबर की यह उड़ान बेंगलुरु-लखनऊ रूट पर संचालित होने वाली थी.
मामला उस समय का है, जब क्रू ने संबंधित अधिकारियों का जानकारी दी कि पायलटों ने बेंगलुरु वापस लौटने के फैसला किया. ताकि विमान के अपनी यात्रा फिर से शुरू करने से पहले जरूरी सुरक्षा जांच की जा सकते. शनिवार को जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, इंडिगो ने इस घटना की पुष्टी की. बताया कि वापस लौटने का फैसला एहतियात तौर पर लिया गया. इससे विमान में सवार सभी लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित की जा सके. 
एयरलाइन प्रवक्ता ने कहा है कि 7 नवंबर 2026 को बेंगलुरु से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 451 में एक सुरक्षा के खतरे की सूचना मिली थी. 
<p style=”text-align: justify;”>अपडेट जारी है