<p style=”text-align: justify;”>भारत ने नई दिल्ली में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से पाकिस्तान को न्योता भेजा है. नई दिल्ली में 20-21 नवंबर, 2026 को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम की बैठक होने वाली है, जिसके लिए भारत ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत और संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को न्योता दिया है.
<p style=”text-align: justify;”>भारत की तरफ से पाकिस्तानी मंत्री को बैठक में शामिल होने का निमंत्रण पिछले हफ्ते ही भेजा गया है. हालांकि, भारत में आयोजित होने वाली बैठक में पाकिस्तानी मंत्री औरंगजेब खान खिची के शामिल होने पर इस्लामाबाद की तरफ से अभी अंतिम फैसला होना बाकी है. मई 2025 में <a title=”ऑपरेशन सिंदूर” href=”https://www.abplive.com/topic/operation-sindoor” data-type=”interlinkingkeywords”>ऑपरेशन सिंदूर के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के बाद यह पहली बार है, जब भारत ने पाकिस्तान के किसी वरिष्ठ मंत्री को इस तरह से न्योता दिया है.
<p style=”text-align: justify;”>इससे पहले साल 2023 के मई महीने में पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो एससीओ के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए गोवा पहुंचे थे, जहां भारत ने उनकी मेजबानी की थी.
<p style=”text-align: justify;”>पाकिस्तान को न्योता देना भारत की जिम्मेदारी का हिस्सा
<p style=”text-align: justify;”>पाकिस्तान के मंत्री को दिया गया यह न्योता SCO के सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों को बुलाने की दिल्ली की जिम्मेदारी का हिस्सा है, क्योंकि भारत ने SCO के सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम की मेजबानी का प्रस्ताव दिया था. वहीं, अगले साल शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के नेताओं का शिखर सम्मेलन की मेजबानी पाकिस्तान को करनी है. 
<p style=”text-align: justify;”>इस लहजे से नई दिल्ली के लिए कूटनीतिक चुनौती स्पष्ट है. साल 2016 में पठानकोट और उरी हमलों के बाद से भारत ने करीब एक दशक से द्विपक्षीय रिश्तों को पूरी तरह से रोक रखा है, लेकिन बहुपक्षीय स्तर पर उसे पाकिस्तान के साथ संवाद करना पड़ता है.
<p style=”text-align: justify;”>पीएम मोदी ने पिछले साल बैठक की मेजबानी का रखा था प्रस्ताव
<p style=”text-align: justify;”>नवंबर महीने में होने वाला यह सिविलाइजेशनल डायलॉग दिल्ली के किसी ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित स्मारक में आयोजित किया जा सकता है. जिसका प्रस्ताव पहली बार प्रधानमंत्री <a title=”नरेंद्र मोदी” href=”https://www.abplive.com/topic/narendra-modi” data-type=”interlinkingkeywords”>नरेंद्र मोदी ने सितंबर, 2025 में चीन के तियानजिन में SCO काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ स्टेट के शिखर सम्मेलन के दौरान रखा था.
<p style=”text-align: justify;”>वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 20 अक्टूबर 2026 को ताजिकिस्तान के दुशांबे में आयोजित SCO काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट की 25वीं बैठक को संबोधित करते हुए औपचारिक रूप से ऐलान किया था कि भारत इस कार्यक्रम की मेजबानी करेगा. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ेंः कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त
By admin