<p style=”text-align: justify;”>एमएलसी चुनाव नतीजों में एक भी सीट नहीं जीतने पाने के बाद, पीएम नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया पर कांग्रेस को मिर्ची लग गई है. राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने कहा है कि पीएम मोदी आगे होने वाले सभी लोकसभा और आगामी विधानसभा चुनाव बैलेट पेपर से कराने का वादा करें. 
<p style=”text-align: justify;”>खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘अगर <a title=”नरेंद्र मोदी” href=”https://www.abplive.com/topic/narendra-modi” data-type=”interlinkingkeywords”>नरेंद्र मोदी को इतना ही भरोसा है कि चुनाव नतीजों पर EVM का कोई असर नहीं पड़ता, तो उन्हें सिर्फ बातों से नहीं, बल्कि अपने कामों से BJP की चुनावी ताकत साबित करनी चाहिए.
<p style=”text-align: justify;”>खेड़ा ने अपनी पोस्ट में आगे बिंदुवार मांगें रखी हैं. इसमें पहली मांग है कि आगे होने वाले सभी लोकसभा और आगामी विधानसभा चुनाव बैलेट पेपर से कराने का वादा करें.
If Narendra Modi is so confident that EVMs have no bearing on election results, let him prove his confidence in the BJP’s electoral prowess through action, not rhetoric. 1. Commit to conducting all Lok Sabha and upcoming Vidhan Sabha elections by ballot paper going forward. 2. Suspend SIR and restore the 13.3 crore voters illegally deleted from the electoral rolls. 3. Terminate Gyanesh Gupta. 4. Repeal the law that gives life long immunity to Gyanesh Gupta. Until Modi acts on these demands, his claims are nothing but hogwash – hollow words no one can take seriously.
— Pawan Khera 🇮🇳 ಪವನ್ ಖೇರಾ (@Pawankhera) October 28, 2026
<p style=”text-align: justify;”>दूसरी मांग की है कि SIR को रोकें और मतदाता सूची से अवैध रूप से हटाए गए 13.3 करोड़ मतदाताओं के नाम वापस जोड़ें.
<p style=”text-align: justify;”>तीसरी मांग रखते हुए पवन खेड़ा ने कहा है कि ज्ञानेश गुप्ता को पद से हटाएं. वहीं, चौथी मांग में कहा है कि उस कानून को रद्द करें जो ज्ञानेश गुप्ता को आजीवन सुरक्षा (इम्युनिटी) देता है. 
<p style=”text-align: justify;”>कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि जब तक मोदी इन मांगों पर कोई कदम नहीं उठाते, तब तक उनके दावे सिर्फ कोरी बकवास हैं. ऐसे खोखले शब्द जिन्हें कोई भी गंभीरता से नहीं ले सकता.
<p style=”text-align: justify;”>चुनावी परिणाम पर पीएम मोदी ने कसा था तंज
<p style=”text-align: justify;”>पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में कहा है कि देश के चार बढ़े राज्यों की 28 सीटें, जिनमें यूपी, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक शामिल हैं. वहां अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती हैं? 
By admin