<p style=”text-align: justify;”>Jio Voice Only Plans : मोबाइल रिचार्ज कराते वक्त ज्यादातर प्लान में कॉलिंग के साथ इंटरनेट डेटा भी मिलता है, लेकिन हर यूजर को रोजाना इंटरनेट की जरूरत नहीं होती है. कई लोग फोन का यूज सिर्फ कॉल करने, मैसेज भेजने या बैंकिंग से जुड़े OTP शेयर करने के लिए करते हैं. वहीं कुछ लोग अपने पास दूसरा सिम रखते हैं, जिसे सिर्फ नंबर चालू रखने के लिए रिचार्ज कराते हैं. ऐसे में डेटा वाले प्लान पर पैसे खर्च करना उनके लिए जरूरी नहीं होता है. इसी जरूरत को देखते हुए टेलीकॉम कंपनियां अब बिना इंटरनेट वाले रिचार्ज का ऑप्शन दे रही हैं. Airtel और Vi के बाद Reliance Jio ने भी अपने यूजर्स के लिए वॉइस-ओनली प्लान पेश किए हैं. तो आइए जानते हैं कि Jio के वॉइस-ओनली प्लान कितने रुपये से शुरू हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>Jio के वॉइस-ओनली प्लान कितने रुपये से शुरू हैं?
<p style=”text-align: justify;”>Jio के वॉइस-ओनली रिचार्ज प्लान की शुरुआत 147 रुपये से होती है. कंपनी ने यूजर्स के लिए कुल छह ऑप्शन पेश किए हैं. 147 रुपये वाले प्लान में 22 दिनों की वैलिडिटी और 300 SMS मिलते हैं, जबकि 177 रुपये के रिचार्ज में 28 दिनों और 196 रुपये के प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसके अलावा 197 रुपये का प्लान एक कैलेंडर महीने तक वैलिड रहता है. लंबी वैलिडिटी चाहने वाले यूजर 448 रुपये का रिचार्ज करा सकते हैं, जिसमें 84 दिनों के साथ 1,000 SMS मिलते हैं. वहीं 1,748 रुपये का सबसे महंगा प्लान 336 दिनों की वैलिडिटी और 3,600 SMS के साथ आता है. इन सभी प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है, लेकिन इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें - LG Free Channels : OTT और केबल को टक्कर? LG Channels पर मिलेंगे 170 से ज्यादा फ्री चैनल
<p style=”text-align: justify;”>कैसे करें Jio के वॉइस-ओनली प्लान से रिचार्ज?
<p style=”text-align: justify;”>इन प्लान को खरीदने के लिए यूजर MyJio ऐप का यूज कर सकते हैं. इसके लिए ऐप में जाकर रिचार्ज सेक्शन खोलना होगा. यहां TRAI Mandated Packs का बैनर दिखाई देगा. इस पर क्लिक करने के बाद Voice Only Plan टैग वाले रिचार्ज चुन सकते हैं. इसके अलावा Jio की वेबसाइट, Google Pay, PhonePe, Paytm और रिटेल स्टोर से भी रिचार्ज कराया जा सकता है.
<p style=”text-align: justify;”>डेटा की जरूरत हो तो क्या करें?
<p style=”text-align: justify;”>इन प्लान में इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है, लेकिन जरूरत पड़ने पर यूजर अलग से डेटा पैक ले सकते हैं. Jio 55 रुपये में 3GB, 100 रुपये में 6GB और 195 रुपये में 15GB डेटा का ऑप्शन देता है. इन पैक के जरिए वॉइस-ओनली रिचार्ज के साथ इंटरनेट भी यूज किया जा सकता है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें - Google AI Mode : Google के सर्च पेज पर बदलेगा AI का ठिकाना? कंपनी कर रही है एक्सपेरिमेंट
By admin