<p style=”text-align: justify;”>भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को लेकर बड़ा फैसला किया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के बाद <a title=”नीतीश कुमार” href=”https://www.abplive.com/topic/nitish-kumar” data-type=”interlinkingkeywords”>नीतीश कुमार रेड्डी को भारत की वनडे टीम से रिलीज कर दिया जाएगा. इसके बाद वह तीसरे अनौपचारिक टेस्ट के लिए भारतीय ए टीम में शामिल होंगे, ताकि टेस्ट सीरीज से पहले उन्हें लाल गेंद से अभ्यास का मौका मिल सके. 
<p style=”text-align: justify;”>बता दें कि नितीश रेड्डी को पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के सभी पांचों मैचों के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था, लेकिन अब बीसीसीआई ने फैसला लिया है कि वह पहले वनडे के बाद टीम इंडिया से बाहर कर दिए जाएंगे. एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है. अभी बीसीसीआई ने इसका औपचारिक एलान नहीं किया है.
<p style=”text-align: justify;”>भारतीय टीम को 4 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के पहले तीन मैचों में शुभमन गिल भारतीय टीम के कप्तान होंगे, लेकिन तीसरे और चौथे वनडे मैच में श्रेयस अय्यर टीम इंडिया को लीड करेंगे. 
<p style=”text-align: justify;”>भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 से 15 नवंबर तक 5 मैचों की वनडे सीरीज होगी. इसके बाद पहला टेस्ट मैच 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में और दूसरा टेस्ट मैच 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. यानी वनडे सीरीज और टेस्ट सीरीज के बीच में ज्यादा दिनों का अंतर नहीं है. ऐसे में वनडे सीरीज के लिए दो टीमें चुनी गई हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहला वनडे खेलेंगे), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा* और कुलदीप यादव
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय टीम- श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, <a title=”विराट कोहली” href=”https://www.abplive.com/topic/virat-kohli” data-type=”interlinkingkeywords”>विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (उपकप्तान और विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव
यह भी पढ़ें- 
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?