<p style=”text-align: justify;”>दिवाली से पहले देश की हवा खराब होने लगी है. देश के कई शहरों में प्रदूषण का असर दिखना शुरू हो गया है. गुलाबी ठंड के साथ वातावरण में धुएं का ठहराव बढ़ने लगा है. इससे हवा की गुणवत्ता दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है.पटाखे फोड़ने, पराली जलने से एक्यूआई बढ़ता जा रहा है. बुधवार को हरियाणा के करनाल में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 911 दर्ज किया गया, जो बेहद खतरनाक स्तर है. 
<p style=”text-align: justify;”>देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित 10 शहरों की बात करें तो इसमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब सबसे आगे हैं. आइए आपको टॉप 10 शहरों के बारे में बताते हैं जिनका एक्यूआई सबसे ज्यादा है. इन शहरों में सांस लेने में भी लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है.
<p style=”text-align: justify;”>ये हैं टॉप प्रदूषित शहर
सबसे प्रदूषित की बात करें तो ये हरियाणा का करनाल है. करनाल का एक्यूआई 911 है. दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश का मेरठ है. मेरठ का एक्यूआई 901 है. तीसरे नंबर पर हापुड़ 862 एक्यूआई के साथ बैठा है. इन तीनों ही शहरों की हवा की गुणवत्ता सबसे ज्यादा खराब है.
<p style=”text-align: justify;”>टॉप 4 में चौथे नंबर पर पंजाब का बठिंडा 844 एक्यूआई पर है. पांचवें नंबर पर हरियाणा का पानीपत 838 एक्यूआई के साथ है.
<p style=”text-align: justify;”>टॉप 10 में हैं ये शहर
छठे नंबर पर हरियाणा का सोनीपत 832 एक्यूआई और सातवें नंबर पर कैथल 786 एक्यूआई पर है. आठवें नंबर पर उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद 777 एक्यूआई और नौवें नंबर पर मुजफ्फरनगर 769 एक्यूआई स्थान पर है. दसवें नंबर पर उत्तर प्रदेश का बुलंदशहर 750 एक्यूआई के साथ है.
<p style=”text-align: justify;”>दिल्ली-एनसीआर का भी बुरा हाल
दिल्ली एनसीआर का भी हाल बहुत बुरा है. वायु प्रदूषण की वजह से गंभीर स्थिति पैदा हो रही है. बुधवार को नई दिल्ली का एक्यूआई 605 है. वहीं ग्रेटर नोएडा का 747 एक्यूआई और नोएडा का 716 एक्यूआई है.
<p style=”text-align: justify;”>ये आंकड़ें दिवाली से पहले के हैं और कुछ दिनों में ये नंबर और बढ़ने वाले हैं. जिससे शहरों में हवा की गुणवत्ता और खराब हो जाएगी.ऐसे में लोगों के लिए सांस लेना भी बहुत मुश्किल हो जाएगा.
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें: हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-‘मुसलमानों के लिए…'
By admin