<p style=”text-align: justify;”>Ai+ Smartphone Price Hike: स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं और बजट में फिट बैठने वाले फोन ढूंढ रहे हैं, तो Ai+ के कुछ मॉडल खरीदने से पहले उनकी नई कीमतों पर नजर डालना जरूरी है. कंपनी ने अपने कई बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है. इसका असर Pulse 2 और Nova 2 सीरीज के चुनिंदा मॉडल पर पड़ेगा. फोन के मॉडल और रैम-स्टोरेज वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में 1,000 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी. कंपनी ने इस बदलाव के पीछे बढ़ती लागत को वजह बताया है. नई कीमतें 15 नवंबर 2026 से लागू होंगी. ऐसे में यूजर्स 14 नवंबर तक इन फोन को मौजूदा कीमतों पर खरीद सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि नई कीमतें क्या होंगी.
<p style=”text-align: justify;”>दूसरी कंपनियां भी बढ़ा रहीं फोन के दाम
<p style=”text-align: justify;”>स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी का यह बदलाव सिर्फ Ai+ तक सीमित नहीं है, Samsung, Oppo और Realme भी अपने कुछ स्मार्टफोन महंगे कर चुकी हैं. ऐसे में Ai+ के फोन खरीदने की प्लान बना रहे यूजर्स के लिए 14 नवंबर मौजूदा कीमतों पर खरीदारी करने का आखिरी दिन होगा.
<p style=”text-align: justify;”>Ai+ के इन स्मार्टफोन पर बढ़ेंगे दाम
<p style=”text-align: justify;”>कीमतों में बदलाव का असर Ai+ Pulse 2 FE, Pulse 2, Nova 2 5G, Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Power 5G, Nova 2 Pro 5G और Nova 2 Ultra 5G पर पड़ेगा. अलग-अलग वेरिएंट के आधार पर यूजर्स को अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. Ai+ Pulse 2 FE और Pulse 2 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये से बढ़कर 10,999 रुपये हो जाएगी. वहीं Pulse 2 के 4GB+128GB वेरिएंट के लिए 11,999 रुपये और 6GB+128GB वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये देने होंगे. Ai+ Nova 2 5G के 4GB+64GB मॉडल की कीमत 11,999 रुपये से बढ़कर 13,999 रुपये होगी, इसके 4GB+128GB और 6GB+128GB वेरिएंट की नई कीमत 14,999 रुपये और 15,999 रुपये होगी. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें - Incognito सर्च का रिकॉर्ड हटाना है? Android से Windows तक जानें तरीका
<p style=”text-align: justify;”>Ai+ फोन की कीमतें बढ़ाने के पीछे क्या है वजह?
<p style=”text-align: justify;”>Ai+ के मुताबिक, फोन बनाने में इस्तेमाल होने वाले कंपोनेंट्स की कीमतें बढ़ने और दूसरे खर्चों में इजाफा होने के कारण कंपनी ने कुछ स्मार्टफोन महंगे करने का फैसला लिया है, हालांकि इसका असर कंपनी के सभी फोन पर नहीं पड़ेगा. Ai+ NovaFlip 5G की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसका 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट पहले की तरह 49,999 रुपये में ही खरीदा जा सकेगा.
<p style=”text-align: justify;”>Nova 2 Neo और दूसरे मॉडल भी होंगे महंगे
<p style=”text-align: justify;”>Ai+ Nova 2 Neo 5G के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये से बढ़कर 14,999 रुपये हो जाएगी. इसके 4GB+128GB मॉडल पर 3,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी, जबकि 6GB+128GB वेरिएंट 16,999 रुपये में मिलेगा.  Nova 2 Power 5G के 6GB+128GB और 8GB+128GB वेरिएंट की नई कीमतें 17,999 रुपये और 19,999 रुपये होंगी. Nova 2 Pro 5G के दोनों वेरिएंट अब 17,999 रुपये और 19,999 रुपये में मिलेंगे. Nova 2 Ultra 5G के 6GB+128GB मॉडल की कीमत 20,999 रुपये और 8GB+128GB मॉडल की कीमत 22,999 रुपये होगी. इन तीनों सीरीज के मौजूदा दामों में बैंक ऑफर शामिल हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें - Moto G47 Power Launch: बड़ी बैटरी के साथ हाई-रेजोल्यूशन कैमरा, किसके लिए बेस्ट है Moto का नया फोन?
By admin