<p style=”text-align: justify;”>रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ आज यानी 5 नवंबर को रिलीज हो चुकी है. दो पार्ट में बन रही मूवी में दिग्गज एक्टर सनी देओल हनुमान जी की भूमिका में नजर आ रहे हैं, हालांकि अब तक टीजर और ट्रेलर आदि में उनकी कोई ऑफिशियल झलक सामने नहीं आई थी. क्योंकि कहा जा रहा था कि दो पार्ट की मूवी में सनी देओल का हनुमान जी के रूप में इंट्रोडक्शन दूसरे पार्ट में होगा. हालांकि अब रामायण की रिलीज पर सनी की फिल्म से दमदार झलक सामने आ चुकी है.
<p style=”text-align: justify;”>गदा उठाए नजर आए आए सनी देओल
<p style=”text-align: justify;”>रामायण की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म के कई सीन वायरल हो रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने रामायण से सनी देओल की झलक का भी खुलासा कर दिया है. हालांकि सनी देओल पहले पार्ट में नजर नहीं आए हैं, बल्कि उनकी झलक फिल्म के आखिरी में ‘पोस्ट-क्रेडिट सीन’ में दिखाई दी है.
<p style=”text-align: justify;”>हनुमान जी की भूमिका निभा रहे सनी देओल का चेहरा तो नजर नहीं आया है, हालांकि जो झलक सामने आई है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हनुमान जी युद्ध के किसी सीन में दहाड़ते हुए नजर आ रहे हैं. इसमें सनी देओल की बैक साइड दिखाई गई है. उन्होंने अपने हाथ में गदा उठा रखा है. वो हवा में उड़ते हुए दिखाई दिए और भगवान श्री राम के नाम का जयकारा लगाया. इस दौरान दमदार बैकग्राउंड म्यूज़िक भी बज रहा है. 
<p style=”text-align: justify;”>दूसरे पार्ट में धूम मचाएंगे सनी देओल
<p style=”text-align: justify;”>सनी देओल की एंट्री रामयण के दूसरे पार्ट में होगी. बता दें कि पहले दूसरा पार्ट पहले साल 2027 की दिवाली पर आने वाला था, हालांकि बाद में खबरें आईं कि अब ये इस मौके पर रिलीज नहीं होगा. मेकर्स ने बाद में दूसरे पार्ट के लिए नई रिलीज डेट का ऐलान भी नहीं किया.
<p style=”text-align: justify;”>’रामायण’ के बारे में
<p style=”text-align: justify;”>रामायण को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है और इसके प्रोड्यूसर हैं नमित मल्होत्रा. फिल्म ने रणबीर ने भगवान श्री राम, साई पल्लवी ने माता सीता, यश ने रावण का और रवि दुबे ने लक्ष्मण जी का रोल निभाया है. रामायण के दोनों पार्ट पर मेकर्स ने 4 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं.