<p style=”text-align: justify;”>India Head Coach Gautam Gambhir Salary: गौतम गंभीर साल 2024 में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के हेड कोच बने थे. वह अभी टीम इंडिया के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर हैं, जो 40 दिन तक चलने वाला है. दरअसल टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू हुआ था और 1 दिसंबर तक चलेगा. इस दौरान गंभीर प्रतिदिन सैलरी के अलावा भी जबरदस्त कमाई कर रहे हैं.
<p style=”text-align: justify;”>टीम इंडिया के हेड कोच गंभीर को BCCI से सालाना 14 करोड़ रुपये की तनख्वाह मिलती है. इसके अलावा उन्हें विदेशी दौरों पर जाने के लिए गुजारा भत्ता, हवाई यात्रा से लेकर ठहरने संबंधी अच्छी व्यवस्था और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं.
<h3 style=”text-align: justify;”>रोज कर रहे जबरदस्त कमाई
<p style=”text-align: justify;”>गौतम गंभीर को हेड कोच बनने के बाद हर रोज 250 यूएस डॉलर मिलते हैं. यह रकम भारतीय करेंसी में लगभग 23,700 रुपये के बराबर है. चूंकि भारतीय टीम का न्यूजीलैंड टूर 40 दिन तक चलेगा, ऐसे में गंभीर न्यूजीलैंड टूर पर बैठे-बैठे 9 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर लेंगे. गंभीर को सिर्फ गुजारा भत्ता ही नहीं बल्कि अन्य कई फर्स्ट-क्लास सुविधाएं भी मिलती हैं.
<p style=”text-align: justify;”>गंभीर को फाइव-स्टार होटल में ठहरने की व्यवस्था, बिजनेस क्लास हवाई यात्रा जैसी सुविधाएं BCCI उपलब्ध करवाता है. इसलिए यह कहना गलत नहीं कि गंभीर को शायद ही विदेशी दौरों पर अपनी जेब से कोई पैसा खर्च करना पड़ता हो.
<h3 style=”text-align: justify;”>मिलती है 14 करोड़ रुपये की सैलरी
<p style=”text-align: justify;”>मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गौतम गंभीर को BCCI से सालाना 14 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है, जो प्रति माह 1 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है. बताया जाता है कि उनसे पहले हेड कोच रहे राहुल द्रविड को सालाना 1 करोड़ रुपये मिलते थे, जबकि गंभीर को उनसे 2 करोड़ रुपये अधिक मिलते हैं. गंभीर के कोच रहते भारत ने अब तक 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, स्क्वाड में किए 4 बहुत बड़े बदलाव” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/new-zealand-made-four-changes-odi-squad-for-india-series-after-rachin-ravindra-mark-chapman-ruled-out-3209841″ target=”_self”>वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, स्क्वाड में किए 4 बहुत बड़े बदलाव